Home
News

ऐसी रिस्‍टबैंड जो आपको देगी बिजली के झटके

By Rahul

अभी तक आपने नाइक, प्‍यूमा, सैमसंग, एलजी स्‍मार्टवॉच के बारे में सुना होगा जो ज्‍यादा फिटनेस और स्‍मार्टफोन्‍स से कनेक्‍ट रखती हैं साथ ही सेहत से जुड़ी कई सहूलियते प्रदान करती हैं। लेकिन एक भारतीय मूल के अमेरिकी ने एक ऐसे रिस्टबैंड का आविष्कार किया है जिसकी मदद से आप अपनी फिटनेस को मेंटेन रख सकते है और आपके काम को सही समय पर निपटाने में यह मददगार साबित होगा। यह बैंड समय समय पर बिजली के हल्के झटके देती है।

पढ़ें: 7000 रुपए से कम कीमत में मिल रहे हैं 7 किट-कैट स्‍मार्टफोन

मनीष सेठी द्वारा निर्मित 'पावलोक' नाम का ये डिवाइस पोजिटिव रीइन्फोर्स्मन्ट के आइडिया पर आधारित है जो यूजर्स के व्यवहार को बदलने की कोशिश करता है। 250 अमरीकी डालर कीमत की ये डिवाईस इस साल बाजार में आ जाएगी। सेठी जोकि पहले ब्लॉगर थे, जब उन्होनें एक महिला को इसलिए हायर किया कि जब भी वो माइंडलेसली फेसबुक खोले तो वो महिला उन्हें थप्पड़ मारे।

पढ़ें: नासा ने बनाई दुनिया की पहली उड़ने वाली लैब

ऐसी रिस्‍टबैंड जो आपको देगी बिजली के झटके

उन्होनें कहा कि पहले इस ब्रेसलेट को इसलिए बनाया गया था कि वो बुरा व्यवहार करने पर दंड दे और लोगों को व्यवहार कुशल बनाएं। यूजर्स अपनी विभिन्न आदतों को बदलने का प्रोग्रामिंग अपने ब्रेसलेट में कर सकते हैं जिसके लिए उन्हें अपने वेब ब्राउजर में जा के फंक्शन सेट करना होगा। 'पावलोक' यूजर्स खुद का एक टारगेट सेट करके एक रेफरी का चयन करते हैं जिसे हर दिन शाम के सात बजे एक संदेश मिलता है और वह जांच करता है।

अगर यूजर्स ने अपने लक्ष्य को पूरा नहीं किया है, तो वो ब्रेसलेट के जरिए उसे शॉक मिलता है और एप्लिकेशन के माध्यम से उसपर पैसे का आरोप लगता है। अगर वह अपने लक्ष्य को पूरा कर लेता है तो उसे पुरस्कार के रूप में लॉटरी टिकट या पैसा मिलता है।

 
Best Mobiles in India

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X