अब बिना Aadhar खरीदिए नया सिम कार्ड
अगर आपके पास आधार कार्ड नहीं है और आप इसके चलते नया सिम कार्ड नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है।
हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने टेलीकॉम कंपनियों को निर्देश दिए हैं कि आधार न होने पर लोगों को नया सिम कार्ड खऱीदने से नहीं रोका जा सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने मोबाइल सिम खऱीदने के लिए आधार की अनिवार्यता को खत्म कर दिया है। अब लोग आधार की जगह अन्य डॉक्यूमेंट जैसे वोटर आईडी कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस दिखाकर भी सिमकार्ड खरीद सकेंगे।

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सिर्फ सिमकार्ड खरीदने के लिए आधार की फोटोकॉपी लगाना और दिखाना अनिवार्य नहीं है। इसकी जगह अन्य दस्तावेज जैसे वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट और ड्राइविंग लाइसेंस के जरिए भी सिमकार्ड खरीद सकते हैं और कंपनियां नया सिमकार्ड देने से मना नहीं कर सकती हैं।

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनके पास अभी तक आधार कार्ड नहीं है।
हालांकि मोबाइल नंबर को आधार से लिंक करवाले का नियम अभी तक जारी है। रिपोर्ट के मुताबिक, यूजर्स को अपने 10 अंकों के मोबाइल नंबर को 12 अंकों के आधार नंबर से लिंक कराना जरूरी है।
अगर सिमकार्ड बिना आधार के खरीदा जाता है, तो उन्हें बाद में अपना मोबाइल नंबर आधार से वैरिफाई कराना होगा।लेकिन जो ग्राहक अभी आधार कार्ड दिखाकर नया सिमकार्ड खरीदेंगे उन्हें बाद में मोबाइल नंबर वैरिफाई नहीं कराना होगा।


Click it and Unblock the Notifications







