ट्विटर पर हावी हैं पुरुष
सोशल नेटवर्किंग की माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर ने यह खुलासा किया है कि प्रौद्योगिकी और नेतृत्वकारी कार्यो से जुड़े पुरुष और ज्यादातर श्वेत कर्मचारी इस वेबसाइट पर हावी हैं। ट्विटर ने अपने जनसांख्यिकी आंकड़े का खुलासा करते हुए बुधवार को कहा कि इसके कुल कर्मचारियों में से 70 फीसदी और प्रौद्योगिकी से जुड़े कामों में लगे 90 फीसदी पुरुष हैं। कंपनी में 59 फीसदी कर्मचारी श्वेत हैं और सिर्फ 12 फीसदी कर्मचारी ही एशियाई या दूसरी नस्लों के हैं।
पढ़ें: जोलो ने लांच किया विंडो 8.1 स्मार्टफोन
कंपनी की विविधतापूर्ण संस्कृति की उपाध्यक्ष जेनेट वेन हुयेस द्वारा ट्विटर के ब्लाग पर साझा किए गए आंकड़े के अनुसार, "कंपनी में महिला नेतृत्व मात्र 21 फीसदी है जबकि 96 फीसदी नेतृत्व श्वेत या एशियाई पुरुषों का है। ट्विटर की गैर-प्रौद्योगिकी टीम में भी विविधता की कमी है और यहां 83 फीसदी श्वेत या एशियाई कर्मचारी है।

आंकड़े से पता चलता है कि नेतृत्व वाली भूमिकाओं में गैर-एशियाई लोगों की भागीदारी मात्र चार फीसदी है। ट्विटर हालांकि ऐसी अकेली कंपनी नहीं है, जहां कर्मचारियों की विविधता की समस्या है। फेसबुक, याहू, लिंक्डइन और गूगल में भी इसी तरह की जनसांख्यिकी समस्या देखी गई है।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications