एयरटेल से आर्इफोन खरीदने पर 15 हजार रुपए की बचत
अगर आप आईफोन 6 एक्स और 6 एक्स प्लस खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। इन मोबाइल पर अब ऑफर देने वालों में देश की प्रसिद्ध दूरसंचार कंपनी एयरटेल भी कूद पड़ी है। अपने कस्टमर्स को भारती एयरटेल द्वारा 15 हजार रुपए की बचत एक बेहतरीन ऑफर दिया जा रहा है।
पढ़ें: यूट्यूब में है जादू, क्या आपने भी देखा..?

आपको बता दें कि एयरटेल ने घोषणा की है कि वह 16 अक्टूबर से एक ऑफर देने जा रही है जिसके अंतर्गत एयरटेल से आईफोन 6 एक्स और 6 एक्स प्लस खरीदने पर कस्टमर को अपने मासिक मोबाइल बिल पर 15 हजार रुपए की बचत करने का मौका मिलेगा।
पढ़ें: आईफोन6 एस के प्री-ऑर्डर पाएं ये बेहतरीन ऑफर्स!

एयरटेल की माने तो भारत में 235 स्टोर पर आईफोन 6 एक्स और 6 एक्स प्लस मिलेगे। इनसे 57 स्टोर्स पूरी रात खुले रहेंगे जिससे कि भारतीय कस्टमर्स को ये मोबाइल विश्व में सबसे पहले मिल सकें।


Click it and Unblock the Notifications








