अब 98 रुपए में मिलेगा 10जीबी डाटा, जानिए कैसे
एयरसेल का ने ऑफर, अब यूज़र्स को 98 रुपए में मिलेगा 10जीबी डाटा।
टेलिकॉम कंपनियों के बीच कोल्ड वॉर जारी है। कुछ समय से शांत लग रही इस वॉर में एक बार फिर हल चला होने लगी है। एयरसेल ने अपना नया डाटा प्लान पेश कर दिया है। एयरसेल का यह प्लान 'डाटा ऑन डिमांड' कोलकाता, वेस्ट बंगाल, बिहार, ओडिशा और नार्थ ईस्ट और असम में दे रहा है।
नए ऑफर के तहत एयरसेल के ग्राहक अपने सुविधा और समय के अनुसार डाटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें यूज़र्स का अपने डाटा की खपत पर कंट्रोल होगा और हर दिन एक घंटे के लिए डाटा फ्री भी दिया जाएगा।

ग्राहक के पास 1जीबी डाटा एक घंटे के लिए लेने का भी ऑप्शन है, यह केवल 9 रुपए में ग्राहकों को मिल सकता है। यह खास प्लान उन यूज़र्स को टारगेट कर पेश किया गया है जो 1जीबी डाटा हर दिन इस्तेमाल करते हैं।
पढ़ें : जियो यूज़र्स हैं तो खुश हो जाएं, जियो एक बार फिर नंबर 1
कंपनी के इस नए ऑफर में दो प्लान हैं जो कि 65 रुपए और 98 रुपए के हैं।
65 रुपए के रिचार्ज पर ग्राहकों को 1जीबी 3जी डाटा मिलेगा, जिसकी वैलिडिटी 4 दिनों की होगी। इसके साथ यूज़र्स को ऑन डिमांड हर दिन 1जीबी 3 जी डाटा मिलेगा एक घंटे के लिए, यह भी 4 दिनों के लिए दिया जाएगा। यानी कि 5जीबी डाटा। यूज़र्स को हर दिन डाटा के लिए *121*62# डायल करना होगा।
वहीं 98 रुपए में यूज़र्स को 2जीबी 3जी डाटा मिलेगा। इसकी वैलिडिटी 8 दिनों की है। इसके अतिरिक्त यूज़र्स को *121*62# डायल करने पर ऑन डिमांड डाटा मिलेगा। जिसमें 1जीबी 3जी डाटा 8 दिनों के लिए होगा। यानी 10जीबी 3जी डाटा।
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications