सबसे पहले Airtel करने जा रहा है 5G का श्री गणेश
भारत में 5G लॉन्च बहुत दूर नहीं है और लोग आखिरकार तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव कर पाएंगे। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने घोषणा की कि 5G का इंतजार खत्म हो गया है और इसे जल्द ही भारत के विभिन्न कोनों में 5G उतारा जाएगा।
इन शहरों में होगा सबसे पहले Airtel 5G नेटवर्क रोलआउट
उन शहरों की सूची जिन्हें सबसे पहले Airtel 5G नेटवर्क मिलेगा, Airtel ने पहले केवल 13 शहरों में 5G रोल आउट करने की बात कही है। ये कथित तौर पर अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, गांधीनगर, गुरुग्राम, हैदराबाद, जामनगर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और पुणे होंगे।

Airtel 5G सेवाओं की कीमत क्या हो सकती है?
Airtel 5G की कीमतें 4G प्रीपेड प्लान के समान होने की उम्मीद है। कंपनी के CTO रणदीप सेखों ने कहा है, 'अगर आप वैश्विक स्तर पर देखें तो 5G और 4G टैरिफ में कोई बड़ा अंतर नहीं है। हमें उम्मीद है कि भारत में 5G प्लान 4G टैरिफ के समान होंगे। वहीं, वोडाफोन आइडिया का मानना है कि कीमत 4G से ज्यादा होनी चाहिए क्योंकि लोगों को देश में सबसे तेज 5G नेटवर्क मिलेगा। देखना होगा कि भारत में 5G कितना महंगा होगा।


Click it and Unblock the Notifications