Home
Tariff plan

एयरटेल के इस प्लान में अब दोगुना मिलेगा इंटरनेट डेटा

एयरटेल कंपनी ने एक प्रीपेड प्लान के बेनिफिट्स को डबल कर दिया है। एयरटेल का ये प्रीपेड प्लान 98 रुपए का है। इस प्लान में पहले यूज़र्स को 28 दिनों के लिए 6 जीबी हाई स्पीड डेटा मिलता था। अब एयरटेल यूज़र्स को इस 98 रुपए के प्रीपेड प्लान में डबल यानि 12 जीबी हाई स्पीड इंटरनेट डेटा का फायदा होगा। इस प्लान की वैधता 28 दिनों की होगी।

एयरटेल के इस प्लान में अब दोगुना मिलेगा इंटरनेट डेटा

एयरटेल के इस प्लान में डबल हुआ बेनिफिट

आपको बता दें कि एयरटेल कंपनी के इस प्लान में सिर्फ इंटरनेट डेटा का ही लाभ मिलता है। इसमें एसएमएस, कॉलिंग या दूसरी किसी सेवाओं का लाभ नहीं मिलता है। एयरटेल कंपनी का ने अपने इस प्लान में डेटा बेनिफिट को डबल करके जियो कंपनी के 101 रुपए वाले प्रीपेड प्लान को टक्कर दी है।

जियो कंपनी का 101 रुपए वाला प्लान

जियो कंपनी का भी एक ऐसा ही प्लान है। उस प्लान की कीमत 101 रुपए है। 101 रुपए के इस प्लान में जियो कंपनी अपने यूज़र्स को 12 जीबी 4जी इंटरनेट डेटा देती है। इस प्लान में डेटा के अलावा जियो से दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 1000 मिनट भी मिलते हैं। इस प्लान की वैधता की बात करें तो इसकी अपनी कोई वैधता कंपनी ने निर्धारित नहीं की है। ये प्लान मौजूदा प्लान की समाप्ति तक चलता है।

वहीं एयरटेल कंपनी का 98 रुपए वाला प्लान 28 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें इंटरनेट डेटा के अलावा कोई दूसरी सुविधा नहीं मिलती है। आजकल कोरोना वायरस की वजह से वर्क फ्रॉम होम पैक की बात करें तो एयरटेल कंपनी ने भी कई पैक लॉन्च किए हैं।

एयरटेल का वर्क फ्रॉम होम पैक

इस प्लान की बात करें तो एयरटेल कंपनी ने 298 रुपए का एक प्रीपेड प्लान लॉन्च किया है, जिसमें 28 दिनों तक रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा यूज़र्स को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये प्लान सिर्फ इंटरनेट नहीं बल्कि रोज 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है।

एयरटेल का दूसरा प्लान 698 रुपए का है। जिसमें 84 दिनों तक रोज 2 जीबी इंटरनेट डेटा यूज़र्स को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए दिया जाएगा। आपको बता दें कि ये प्लान सिर्फ इंटरनेट नहीं बल्कि रोज 100 एसएमएस और किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग सुविधा के साथ आता है। इस प्लान में यूज़र्स को Airtel Thanks का फायदा भी मिलेगा।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Company has doubled the benefits of a prepaid plan. This prepaid plan of Airtel is Rs 98. In this plan, earlier users used to get 6 GB high speed data for 28 days. Now Airtel users will get the benefit of double i.e. 12 GB high speed internet data in this 98 rupees prepaid plan.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X