एयरटेल ने शुरू किया पेमेंट बैंक, मिलेगा 7.25 फीसदी ब्याज
oi
-Agrahi
एयरटेल के पहले पेमेंट बैंक की शुरुआत हो चुकी है, इस बैंक में यूज़र्स को 7.25 फीसदी ब्याज दिया जाएगा।
By Agrahi
एयरटेल ने अपने पेमेंट बैंक, सबसे पहले पेमेंट बैंक की शुरुआत कर दी है। इस बैंक का उद्घाटन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने दिल्ली में आयोजित एक इवेंट के दौरान किया। एयरटेल ने इससे पहले राजस्थान में 10,000 से अधिक आउटलेट में पायलट पेमेंट बैंक प्रोग्राम पेश किया था।

एयरटेल के इस पेमेंट बैंक में 3000 करोड़ रुपए के निवेश की घोषणा की गई है। इस बैंक से एयरटेल देशभर में सेवाएं देगा। एयरटेल पेमेंट बैंक अब आधिकारिक तौर पर 29 राज्यों में उपलब्ध है। एयरटेल के अनुसार देश के करीब 250,000 एयरटेल रिटेल स्टोर बैंकिंग पॉइंट्स के रूप में काम करेंगे। जिसे बढाकर 6 लाख तक करने की योजना है।

एयरटेल पेमेंट बैंक की इस नई व्यवस्था में एक लाख रुपए से अधिक जमा नहीं किया जा सकता है। एयरटेल के मुताबिक, केवल तीन मिनट में यूज़र का बचत खाता खुल जाएगा। जिसके लिए आपको किसी डॉक्यूमेंट की भी जरुरत नहीं है। आपके पास आधार कार्ड होना चाहिए।
एयरटेल के इस पेमेंट बैंक में यूज़र का मोबाइल नंबर ही खाता नंबर बन जाएगा। साथ ही बता दें कि यूज़र्स को खाते में जमा राशी पर 7.25 फीसदी की दर ब्याज मिलेगा।
Comments
Best Mobiles in India
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470
लेटेस्ट टेक्नोलॉजी न्यूज़
नोटिफिकेशन पाएं
Allow Notifications
You have already subscribed
English summary
Airtel has officially launched its first payment bank. Read more in Hindi.
Story first
published: Friday, January 13, 2017, 17:34 [IST]
Other articles published on Jan 13, 2017


Click it and Unblock the Notifications