49 रुपए में करें दिन रात फ्री कॉल
दूरसंचार कंपनी एयरटेल ने अपने ग्राहकों के लिए सस्ता ब्रॉडबैंड प्लान पेश किया है जिसमें यूजर को अनलिमिटेड वॉयस कॉल करने की सुविधा मिलेगी। कंपनी अपने लैंडलाइन कारोबार को बढ़ाने के लिए 2 नई योजनाएं ला रही है।
पढ़ें: भूकंप प्रभावित इलाकों में गूगल और फेसबुक कर रहे हैं मदद
जिसमें 49 रुपए में महीनेभर तक अनलिमिटेड लोकल कॉल कर सकेंगे वहीं दूसरी स्कीम के तहत 99 रुपए देकर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल कर सकेंगे। इसके अलावा अगर आप के पास एयरटेल का ब्रॉडबैंड है तो किसी भी नेटर्वक पर 24 घंटे फ्री कॉल कर सकते हैं।
पढ़ें: रतन टाटा ने श्याओमी में खरीदी हिस्सेदारी

एयरटेल की तरह बीएसएनएल भी इससे पहले अनलिमिटेड फ्री नाइट कॉल की सुविधा दे रहा है। मगर बीएसएनएल में नाइट में अनलिमिटेड फ्री कॉल कर सकता है जबकि दिन में नार्मल चार्ज एप्लाइ होंगे।
अगर आपके घर में एयरटेल ब्रॉडबैंड लगा है और साथ में लैंडलाइन डिवाइस भी लगी हुई है तो उसमें वॉयस पैक एक्टीवेट करने के लिए अपने रजिस्टर्ड नंबर से 53636 पर SMS करें।


Click it and Unblock the Notifications







