Jio इफेक्ट : एयरटेल ऐड-ऑन पैक में मिलेगा सबसे ज्यादा फायदा
पॉपुलर टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो को काउंटर करने के लिए सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर रखने वाली टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल हर रोज नए प्लान पेश कर रही है। अब कंपनी ने जियो को टक्कर देने के लिए दो नए ऐड ऑन पैक पेश किए हैं। एयरटेल ऐड ऑन पैक की कीमत 49 रुपए और 92 रुपए है, जिसमें यूजर्स को क्रमश: 3 जीबी और 6 जीबी डेटा मिलेगा।
हालांकि कंपनी ने ये प्लान सभी यूजर्स के लिए नहीं पेश किया है और इसका फायदा सिर्फ एयरटेल कॉम्बो पैक इस्तेमाल करने वाले ले सकते हैं। बता दें कि 49 रुपए का प्लान तीन दिन और 92 रुपए का प्लान सात दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है।

अगर आप एयरटेल यूजर हैं और इन ऐड ऑन प्लान का फायदा लेना चाहते हैं, तो आपको बता दें कि आपको पहले एयरटेल कॉम्बो पैक का इस्तेमाल करना होगा। ये कॉम्बो पैक 448 रुपए का होगा, जो 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान में यूजर्स को 84 दिनों के लिए हर रोज 1.5 जीबी डेटा और 100 लोकल और नेशनल एसएमएस मिलेंगे।
इसके अलावा एयरटेल का 448 रुपए का प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉल फायदे के साथ आता है, जिसमें यूजर्स को 84 दिनों के लिए अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल मिलते हैं। अगर आप इन ऐड ऑन प्लान का रिचार्ज करवाते हो, तो इसकी वैलिडिटी आपके बेसिक प्लान के बराबर यानी 84 दिनों की होगी।
वहीं, अगर आप आप इन ऐड ऑन पैक का रिचार्ज ऐसे पैक पर कराते हो जिसकी वैलिडिटी ही नहीं है, तो ये प्लान जिस वैलिडिटी लिमिट के साथ आते हैं, आपको उतनी ही वैलिडिटी मिलेगी। कंपनी ने इन ऐड ऑन प्लान्स को उन यूजर्स को ध्यान रखते हुए पेश किया है, जो ज्यादा डेटा का इस्तेमाल करते हैं। ये प्लान यूजर्स के तब काम आएगा, जब आपके कॉम्बो प्लान की वैलिडिटी बाकी हो, लेकिन आपका डेटा खत्म हो गया हो।


Click it and Unblock the Notifications








