Home
News

एयरटेल के इस नए पैक में मिल रहा है 50जीबी डाटा

By Agrahi

जियो ने अपने 399 रुपए के पैक पर 100% कैशबैक दिया तो एयरटेल भी एक नए ऑफर के साथ आ गया। एयरटेल का एक नया रिचार्ज पैक अब उपलब्ध है, जो कि पूरे 50जीबी डाटा के साथ आता है। इस पैक को यूज़र्स 999 रुपए में ले सकते हैं, लेकिन यह ऑफर खास पोस्टपेड यूज़र्स के लिए है।

एयरटेल के इस नए पैक में मिल रहा है 50जीबी डाटा

एयरटेल का यह नया myplan इनफिनिटी पोस्टपेड प्लान है जो 50जीबी डाटा के साथ ही अनलिमिटेड कॉल्स भी ऑफर करता है। इस ऑफर से कंपनी उन यूज़र्स को टारगेट कर रही है जो कि अधिक डाटा कंज्यूम करते हैं। एयरटेल का यह प्लान रोमिंग पर भी फ्री कॉल्स देता है।

इस ऑफर की खास बात है कि यह नए और पुराने दोनों ही पोस्टपेड यूज़र्स के लिए है। तो यदि आप अब पोस्टपेड में स्विच करने की सोच रहे हैं तो एकदम सही समय है, आप इस शानदार ऑफर का लाभ भी उठा पाएंगे। साथ ही यह ऑफर कंपनी के डाटा रोलओवर के तहत आता है, जिसका मतलब है कि आपका बचा हुआ डाटा अगले बिलिंग साइकिल में ऐड हो जाएगा। इसके अलावा कंपनी यूज़र्स को एयरटेल सिक्योर सर्विस भी फ्री दे रही है जो कि 6 महीनों के लिए है।

एयरटेल के इस नए पैक में मिल रहा है 50जीबी डाटा

एयरटेल ने अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए भी एक 999 रुपए का ऑफर पेश किया था, जिसमें यूज़र्स को 112जीबी डाटा दिया गया था। इसमें हर दिन 4जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉल्स का लाभ यूज़र्स को मिला है। डाटा का लाभ जाहिर है कि प्रीपेड यूज़र्स के लिए अधिक है लेकिन पोस्टपेड यूज़र्स के लिए कोई डाटा लिमिट नहीं है।

एयरटेल ने हाल ही में अपने 4जी स्मार्टफोन के साथ मार्केट में एंट्री की है, जिससे यह रिलायंस जियो के 4जी फीचर फोन जियोफोन को सीधी टक्कर देता है। इस फोन की इफेक्टिव कीमत 1,399 रुपए है, हालांकि खरीदने के लिए ग्राहकों को 2,899 रुपए देने होंगे। जिसमें से 1500 रुपए कैशबैक के रूप में वापस मिलेंगे। यह कब और कैसे होगा इसकी पूरी जानकारी आपको यहां मिलेगी।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel new pack offers 50GB data for postpaid users. This offer comes at the cost of rs 999. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X