ये हैं Airtel के Best अनलिमिटेड वैलिडिटी Plans
एयरटेल और अन्य टेलिकॉम जियो के आने के बाद से काफी एक्टिव हो चुकी हैं। यह टेलिकॉम कंपनियां अब जियो के प्लान्स को काउंटर करते हुए कई प्लान पेश कर रही हैं। इन सस्ते और अनलिमिटेड बेनेफिट्स वाले प्लान से और कुछ हो न हो लेकिन यूज़र्स को काफी फायदा होता है।

एयरटेल का एक प्लान है जो कि 399 रुपए में उपलब्ध है। यह प्लान ठीक जियो के 399 रुपए के प्लान की तरह है। एयरटेल अपने इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी देता है, इन 84 दिनों में यूज़र्स 84जीबी डाटा का लाभ उठा सकते और साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग भी।
एयरटेल के इस प्लान में दी जा रही अनलिमिटेड कॉलिंग केवल एयरटेल के कपने नेटवर्क तक ही सिमित नहीं हैं बल्कि अन्य नेटवर्क पर भी मुफ्त है। इसमें यूज़र लोकल और एसटीडी दोनों पर किसी भी नेटवर्क के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकता है।

40 रुपए का प्लान
इसमें एयरटेल यूज़र्स को 35 रुपए का टॉक टाइम मिलता है और यह प्लान अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है।
60 रुपए का प्लान
40 रुपए के प्लान की तरह यह प्लान भी अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है, इसमें यूज़र्स को 58 रुपए का टॉक टाइम मिलेगा।
एयरटेल के मोस्ट फेवरेट प्लान
इनमें सबसे पहले नंबर आता है 250 रुपए का एक प्लान है। यह प्लान अनलिमिटेड वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में यूज़र्स को 238 रुपए का बैलेंस मिलेगा।
फुल टॉकटाइम प्लान
एयरटेल के फुल टॉक टाइम प्लान 300 रु, 200 रु और 100 रु में यूज़र्स को फुल टॉक टाइम मिलता है। साथ ही इनमें अनलिमिटेड वैलिडिटी है।
कॉम्बो पैक
कॉम्बो पैक की बात करें तो इसमें आपको एक प्लान मिलता है 249 रुपए का, जिसमें आपको 208 रुपए का टॉक टाइम बैलेंस और 5 एयरटेल टू एयरटेल लोकल मैसेज मिलते हैं। मैसेज की वैलिडिटी दो दिनों की है जबकि कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वैलिडिटी है।
इसी तरह 75 रुपए का प्लान है इसमें 60.56 का टॉक टाइम और 5 5 एयरटेल टू एयरटेल लोकल मैसेज मिलते हैं। मैसेज की वैलिडिटी दो दिनों की है जबकि कॉलिंग के लिए अनलिमिटेड वैलिडिटी है।


Click it and Unblock the Notifications







