Home
News

एयरटेल के 148 रुपये के वाउचर में 15GB डेटा के साथ मिल रहा है 5 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) अपने 148 रुपये के वाउचर को 15GB के भरपूर डेटा के साथ पेश करता है। यह एक 4G डेटा वाउचर है जो उन यूजर्स के लिए है जो अपने डेटा की खपत को बढ़ाना चाहते हैं। यह डेटा वाउचर मौजूदा एक्टिव एलिजिबल प्रीपेड प्लान के साथ जोड़ा जा सकता है। इतना ही नहीं इस प्लान के साथ 1 या दो नहीं बल्कि 5 OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है। तो आइये भारती एयरटेल के इस वाउचर प्लान के बाए में जानते हैं विस्तार से।

एयरटेल के 148 रुपये के वाउचर में 15GB डेटा के साथ मिल रहा है 5 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस

एयरटेल के 148 रुपये के वाउचर में मिल रहा है 5 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस

Airtel का 148 रुपये का वाउचर यूजर्स को 28 दिनों के लिए Airtel XStream मोबाइल पैक का एक्सेस देता है। इस ऑफर के तहत, यूजर्स SonyLiv, LionsgatePlay, Eros Now, HoiChoi और Manorama Max सहित प्रमुख OTT (ओवर-द-टॉप) प्लेटफॉर्म में से किसी एक को चुन सकते हैं। इन ओटीटी प्लेटफॉर्म्स को यूजर्स एयरटेल एक्सस्ट्रीम मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस कर सकते हैं।

हालांकि आपको बता दें कि इस वाउचर प्लान में यूजर्स केवल एक प्लेटफॉर्म को ही सेलेक्ट कर सकते हैं। कुल मिलाकर यह एक अच्छी डील है क्योंकि साथ में 15GB का हाई स्पीड इंटरनेट डेटा भी दिया जा रहा हैं और इसकी वैलिडिटी 28 दिनों की है।

एयरटेल के 148 रुपये के वाउचर में 15GB डेटा के साथ मिल रहा है 5 OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस

बता दें कि इस डेटा पैक की वैलिडिटी मौजूदा बेस प्रीपेड प्लान की तरह ही होगी। यह सिर्फ ओटीटी सब्सक्रिप्शन है जो 28 दिनों में खत्म हो जाएगा।

एयरटेल यूजर्स को 118 रुपये के प्लान में मिलता है 12GB डेटा

वहीं अगर Airtel यूजर्स थोड़ा कम पैसा खर्च करना चाहते हैं, तो वो 118 रुपये का डेटा पैक चुन सकते हैं जिसमें 12GB डेटा मिलता है। हालांकि इसमें कोई OTT प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन नहीं मिलता है।

इस वाउचर के साथ मिलता है Amazon Prime Video का सब्सक्रिप्शन

वहीं यदि आप एयरटेल के डेटा वाउचर के साथ अमेज़न प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन सब्सक्रिप्शन चाहते हैं, तो आप 108 रुपये का पैक सब्सक्राइब कर सकते हैं। हालांकि इस पैक के साथ आपको 6GB इंटरनेट डेटा ही मिलता है। अगर आप एयरटेल से जुड़ी और खबरें पाना चाहते हैं, तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Rs 148 Voucher With 15GB Data and 5 OTT Platform
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X