Home
Tariff plan

एयरटेल बनाम वोडाफोन आइडिया, जानें 839 रुपये का किसका प्रीपेड प्लान है बेस्ट

भारती एयरटेल (Bharti Airtel) और वोडाफोन आइडिया (वीआई) अपने यूजर्स के लिए कई प्रीपेड प्लान्स पेश करते है जिसमें अलग-अलग डेटा और वैलिडिटी के साथ आते हैं। दोनों दूरसंचार ऑपरेटर अपने यूजर्स को 839 रुपये का एक समान प्लान भी पेश करते हैं। इतना ही नहीं, दोनों ही प्लान में बेनिफिट लगभग समान ही मिलते हैं। तो आज हम आपको यही बताएंगे कि आखिर Airtel का 839 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बढ़िया है या Vodafone Idea वाला, तो चलिए विस्तार से जानते हैं।

एयरटेल बनाम वोडाफोन आइडिया, जानें 839 रुपये का किसका प्रीपेड प्लान है बेस्ट

भारती एयरटेल का 839 रुपये का प्रीपेड प्लान

Bharti Airtel अपने 839 रुपये के प्लान को 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश करती है। इस प्लान के साथ यूजर्स को 2GB डेली डेटा के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलते है। इसका मतलब है, कि इस प्लान में यूजर्स को कुल 168GB मिलता हैं।

यूजर्स को इस प्लान के साथ भारती एयरटेल कई अन्य बेनिफिट भी प्रदान करती है, जिसमें तीन महीने के लिए एक डिज्नी+ हॉटस्टार मोबाइल सब्सक्रिप्शन, Airtel XStream मोबाइल पैक, एक महीने के लिए अमेज़ॅन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन, अपोलो 24|7 सर्कल, FASTag पर 100 रुपये का कैशबैक और फ्री Wynk म्यूजिक शामिल हैं। इस प्रकार जब इस प्लान में डेली 2GB FUP (फेयर यूज पॉलिसी) का डेटा खत्म हो जाएगा तो यूजर्स बाद में 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे। अब देखते हैं कि वोडाफोन आइडिया के प्लान में क्या-क्या मिलता है।

वोडाफोन आइडिया (वीआई) का 839 रुपये का प्लान

Vodafone Idea (Vi) के 839 रुपये के प्लान में 84 दिनों के लिए डेली 2GB डेटा मिलता है। यानी इसमें भी कुल डेटा 168GB मिलता है। इस प्लान के तहत, यूजर्स को अनलिमिटेड कॉल और 100 एसएमएस प्रतिदिन मिलते हैं।

इसके अलावा यूजर्स को Binge All Night भी मिलेगा जिसका मतलब है कि आप रात के डेटा का आनंद बिना किसी सीमा के सुबह 12 बजे से सुबह 6 बजे तक ले सकते हैं। यूजर्स को कंपनी की तरफ से वीकेंड डेटा रोलओवर और डेटा डिलाइट ऑफर भी मिलते हैं।

प्लान में डेली 2GB FUP (फेयर यूज पॉलिसी) का डेटा खत्म हो जाएगा तो यूजर्स बाद में 64 Kbps की स्पीड से इंटरनेट का इस्तेमाल कर पाएंगे।

इस प्रकार आप देख सकते हैं कि दोनों कम्पनियाँ लगभग समान बेनिफिट देती है लेकिन एक्स्ट्रा बेनिफिट में वोडाफोन आइडिया का प्लान एयरटेल से थोड़ा बढ़िया है हालांकि इसमें OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस नहीं मिलता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Airtel Vs Vodafone Idea, Who Is Offering Best Rs 839 Prepaid Plan
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X