अब 10 लैग्वेंज में यूजर्स को मिलेगा स्पैम अलर्ट; Airtel फ्री में दे रहा ये सुविधा चेक करें डिटेल
Airtel Gives Alert in 10 Local Language: Airtel भारत के टॉप टेलीकॉम ऑपरेटर्स में गिना जाता है, ऐसे में लाखों कस्टमर्स की सुरक्षा के लिए कंपनी लगातार कोशिश करती रहती है। ऐसे में साइबर स्कैम से निपटने के लिए टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने घोषणा की है कि उसके कस्टमर्स को अब डॉमेस्टिक और इंटरनेशनल दोनों नंबरों से आने वाले कॉल और SMS मैसेज के लिए दस भारतीय भाषाओं में स्पैम अलर्ट मिलेगा।
इन भाषाओं में हिंदी, मराठी, बंगाली, गुजराती, तमिल, कन्नड़, मलयालम, तेलुगु, पंजाबी और उर्दू शामिल हैं। उम्मीद है कि आने वाले समय में और लैग्वेंज भी जोड़ी जाएंगी।

केवल इन यूजर्स को मिलेगी सुविधा
एयरटेल ने जानकारी दी है कि लोकल भाषाओं में स्पैम अलर्ट नोटिफिकेशन की सुविधा फिलहाल केवल Android डिवाइस यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
ये सभी सुविधाएं कस्टमर्स को फ्री में मिल रही हैं और सभी एयरटेल यूजर्स के लिए सर्विस रिक्वेस्ट किए बिना खुद ही एक्टिव हो जाएगी।
हालांकि एयरटेल ने iOS की उपलब्धता के बारे में कोई डिटेल नहीं दी है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले समय में कंपनी इसे iPhone यूजर्स के लिए भी उपलब्ध कराएगी।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एयरटेल का AI-बेस्ड टूल अब इंटरनेशनल नेटवर्क से आने वाले सभी स्पैम कॉल और SMS की जांच करेगा और कस्टमर्स को सचेत करेगा।
साइबर स्कैम को रोकने की तैयारी में एयरटेल
कंपनी ने आगे दावा किया कि घरेलू स्पैम कॉल से निपटने के लिए एयरटेल के तेज प्रयासों के कारण, स्कैमर्स और स्पैमर्स ने भारत में स्कैम कॉल को रूट करने के लिए विदेशी नेटवर्क का फायदा उठाना शुरू कर दिया है।
इसके कारण पिछले छह महीनों में विदेशी स्पैम कॉल में 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। कंपनी को उम्मीद है कि वह अपने नए फीचर के साथ इस बढ़ती चुनौती का मुकाबला कर पाएगी।
भारती एयरटेल के डायरेक्टर मार्केटिंग और सीईओ कनेक्टेड होम्स सिद्धार्थ शर्मा ने कहा कि कस्टमर्स की प्रतिक्रिया का विश्लेषण करने के बाद हमने भारत की भाषाई विविधता को बेहतर ढंग से सेवा देने के लिए अपने सॉल्यूशन को बेहतर बनाया है।
इसके अलावा, विदेशी नेटवर्क पर स्पैम ट्रैफिक की बढ़ती मात्रा के साथ, हमने इंटरनेशनल नंबरों से आने वाले सभी SMS और फोन कॉल को स्कैन करने के लिए अपने AI-बेस्ड टूल को एक्सटेंड करने की तैयारी की है।


Click it and Unblock the Notifications








