बार-बार सामान लौटाने वाले ग्राहकों से अब निबटेगी Amazon
अगर आप भी ऑनलाइन खरीदारी करना पसंद करते हैं और ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया से खऱीदारी करते हैं, तो अब सावधान हो जाएं। अमेजन अपने कस्टमर्स को खरीदारी के साथ कई सारी सुविधाएं देती है, जैसे कैश ऑन डिलिवरी, पे ऑन ईएमआई और बाई बैक ऑप्शन। अमेजन अपने कस्टमर्स को किसी प्रॉडक्ट को मंगाने के 30 दिनों के अंदर बाय बैक की सुविधा देती है, लेकिन अब ये सुविधा कंपनी के लिए परेशानी की वजह बनती जा रही है। कंपनी ने अब ऐसे कस्टमर्स से निबटने की तैयारी कर चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसे कस्टमर्स जो सामान मंगाकर बार-बार लौटाते हैं, अमेजन उन्हें ब्लॉक कर रही है। कंपनी ने अमेरिका में ऐसे कई कस्टमर्स को ब्लॉक कर दिया है। हाल ही में एक अमेजन कस्टमर ने ट्विटर पर बताया कि अमेजन ने किसी तरह का नोटिस और चेतावनी दिए बिना उनके अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।
कस्टमर ने ट्विटर पर लिखा कि उसने अब तक अमेजन से 550 प्रोडक्ट्स खरीदे हैं और सिर्फ 43 प्रोडक्ट्स ही ऐसे थें, जो उसने वापस लौटाएं। इसके बाद कंपनी ने उनके फैमिली अकाउंट को ब्लॉक कर दिया है।
वहीं एक अन्य कस्टमर ने इस मामले पर अमेजन की तरफ से मिला एक लैटर पोस्ट किया, जिसमें कंपनी ने बार-बार सामान वापस करने और रिफंड की मांग के बारे में लिखा है। महिला ने बताया कि उसने कुल 50 प्रोडक्ट खरीदे हैं और उनमें से केवल 6 को ही वापस किया है।

इस पूरे मामले पर अमेजन के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह के मामलों से असल ग्राहक प्रभावित होते हैं। ऐसे में इस तरह के कस्टमर्स से निबटना बेहद जरूरी है। अगर आप भी अमेजन इंडिया से खरीदारी करते हैं और सामान वापिस करते हैं, तो आप भी मुश्किल में पड़ सकते हैं। ऑनलाइन खरीदारी करते समय कुछ निश्चित बातों का ध्यान रख आप इस परेशानी से बच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications