Home
News

Amazon Fab Phones Fest:- जल्द उठाएं सस्ते में फोन पाने का लाभ

ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़न पर Fab Phones Fest का आगाज़ हो चुका है। अमेज़न की अमेज़िंग सेल में कई स्मार्टफोन्स पर लुभावने ऑफर्स और बेहतरीन डिस्काउंट्स दिए जा रहे हैं। कंपनी ने बताया कि कुछ सिलेक्ट स्मार्टफोन्स पर 40 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इतना ही नहीं सेल के दौरान आप बिना-ब्याज वाले ईएमआई, एक्सचेंज डिस्काउंट और फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट जैसे ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

Amazon Fab Phones Fest:- जल्द उठाएं सस्ते में फोन पाने का लाभ

बता दें कि अमेज़न Fab Phones Fest 19 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 23 दिसंबर तक ये सेल जारी रहेगी। एक्सिस बैंक का क्रेडिट या डेबिट कार्ड से पेमेंट करने पर 750 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है। सेल में OnePlus 7T, Redmi K20 Pro और OnePlus 7 Pro जैसे लोकप्रिय हैंडसेट जैसे स्मार्टफोन्स पर आपको काफी डिस्काउंट मिल जाएगा।

Fab Phones Fest में इन स्मार्टफोन्स पर ऑफर

साल 2019 के अंत में फैब फोन फेस्ट के तहत वनप्लस 7टी के 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 34,999 रुपये में बेचा जा रहा है। यानि इस स्मार्टफोन पर आपको 3,000 रूपए की छूट मिल रही है। इसके अलावा 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 37,999 रुपये हो गई है। बता दें कि इस वेरियंट की मार्केट कीमत 39,999 रुपये है। सेल के दौरान एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी ऑफर किया जा रहा है।

वहीं, OnePlus 7T Pro की कीमत में तो कोई बदलाव नहीं किया गया है लेकिन आप इसे बिना ब्याज वाले ईएमआई पर खरीद सकते हैं। जो कि 12 महीने के लिए है। इसके साथ एचडीएफसी बैंक के कार्ड इस्तेमाल करने पर आपको 3,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल जाएगा।

वनप्लस के OnePlus 7 Pro मॉडल पर 10,000 रूपए का डिस्काउंट है। इसके 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपये है लेकिन सेल में स्मार्टफोन को 42,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

वनप्लस 7 प्रो के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को भी आप 39,999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक के कार्ड पर पेमेंट करने पर 2,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल रहा है।

Fab Phones Fest में iPhone XR को भी लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन को 45,000 रुपये में बेचा जा रहा है और इसपर बिना ब्याज वाले ईएमआई का ऑप्शन रखा गया है।

Redmi K20 Pro पर 3,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है। जिसके बाद 128 जीबी वेरियंट की कीमत 24,999 रुपये और 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 27,999 रुपये हो गई है। इसके अलावा स्मार्टफोन पर 2,000 रुपये का एक्स्ट्रा एक्सचेंज डिस्काउंट ऑफर भी दिया जा रहा है।

Redmi K20 Pro के अलावा आप रेडमी 7ए को 1,000 रुपये की छूट के साथ 5,000 रुपये में खरीद सकते हैं। इस सेल में Xiaomi Mi A3, Oppo F11, Samsung Galaxy M30 और Redmi K20 को भी लिस्ट किया गया है। स्मार्टफोन्स की ज्यादा जानकारी के लिए आप Amazon India के इस माइक्रोसाइट को विजिट कर सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Fab Phones Fest has started on e-commerce website Amazon. Amazon's Amazing Sale offers breathtaking offers and great discounts on many smartphones. The company said that up to 40% discount is being offered on some select smartphones.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X