Amazon Fab Fest: 27 से 30 अगस्त तक इन स्मार्टफोन्स पर मिलेगा बेहद खास ऑफर्स
अपने कस्टमर्स को लुभाने के लिए ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेज़ॉन ने फैब फोन फेस्ट की शुरूआत कर दी है। अगर आप कोई स्मार्टफोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं ये आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है और 30 अगस्त तक आप अमेज़ॉन की इस लुभावनी सेल से फोन खरीद सकते हैं। बता दें कि फैब फोन फेस्ट में आपको स्मार्टफोन और एक्सेसरीज़ पर 40 फीसदी तक की छूट दी जा रही है। तो चलिए आपको बताते हैं कि सेल के दौरान आप किस-किस स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं।
Samsung Galaxy M30
अमेज़ॉन के बेहतरीन सेल में आप Samsung Galaxy M30 को घर ले जा सकते हैं। इसके 4 जीबी + 64 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट में 1000 रूपए की छूट दी जा रही है जिसके बाद फोन के लिए आपको 13,990 रूपए पे करने होंगे। इसके अलावा इस फोन पर एक्सचेंज ऑफर भी उपलब्ध है। जिसके तहत 9,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर के साथ फोन आपको कुल 4,990 रुपये में मिल जाएगा।
वहीं, कटौती के बाद Samsung Galaxy M20 का 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट आपको 9,990 रूपए में मिलेगा और 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट आप 11,990 रूपए में पा सकते हैं। बता दें कि Samsung Galaxy M20 पर भी अमेज़ॉन की सेल में 1000 रूपए की कटौती मिल रही है।
Honor 9N
Honor 9N को 13,999 रूपए की कीमत के साथ बाज़ार में उतारा गया था जिसमें आप फोन का 4 जीबी रैम/जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट पा सकते थे। अमेज़ॉन की सेल में ये वेरियंट 8,499 रूपए में बेचा जा रहा है। वहीं, 17,999 रूपए की कीमत के साथ लॉन्च हुए 4 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को 10,999 रूपए में लिस्ट किया गया है।
Redmi Y2 और Redmi 6
Redmi Y2- बात करें अगर Redmi Y2 की तो 7,999 रूपए की कीमत में आप फोन का 64 जीबी स्टोरेज वाला वेरियंट घर बैठे ऑर्डर कर सकते हैं।
Redmi 6- Redmi 6 सीरीज के अलग अलग फोन भी इस सेल में उपलब्ध है। Redmi 6 के 3 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वाले फोन को 6,999 रूपए में आप मंगा सकते हैं। वहीं, Redmi 6A के 2 जीबी रैम + 16 जीबी स्टोरेज वाले वेरियंट को कुल 6,100 रूपए और Redmi 6 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट को 8,999 रूपए में बेचा जा रहा है।
Xiaomi Mi A2
Xiaomi Mi A2 के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट पर 2000 रूपए की छूट मिल रही है। जिसके बाद इसकी कीमत हो जाएगी 9,999 रूपए। अगर फोन का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो ये भी आपको ऑफर के बाद 12,999 रुपये में मिल जाएगा।
अगर आप प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आप Apple iPhone XR को 58,999 रूपए में खरीद सकते हैं। इसके साथ साथ Huawei Mate 20 Pro Oppo R17, Honor View 20, Oppo Reno, LG V40 और Oppo R17 Pro पर भी अमेज़ॉन बेहतरी
अतिरिक्त ऑफर
Huawei P30 Pro खरीदने पर आपको Huawei Watch GT भी मुफ्त मिलेगी, जिसकी कीमत 20,990 रुपये है। वहीं, OnePlus 7 या OnePlus 7 Pro फोन खरीदने पर आपको 12 महीने की बिना ब्याज वाली ईएमआई की भी फैसिलिटी दी जा रही है। आपको बता दें कि अमेज़ॉन ने एचडीएफसी बैंक के साथ टाई-अप किया है। जिसके कारण अगर आप इस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं तो आप 500 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही एचडीएफसी के डेबिट और क्रेडिट कार्ड ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 250 रुपये की अतिरिक्त छूट मिलेगी।


Click it and Unblock the Notifications








