Amazon Freedom Sale 2019 आज से शुरू, 11 अगस्त तक सभी प्रॉडक्ट्स पर मिलेगा बेस्ट डिस्काउंट
15 अगस्त का दिन नजदीक आ गया है। हर साल 15 अगस्त को हमारा देश स्वतंत्रता दिवस मनाता है। इस अवसर पर भारत की ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों के लिए सेल आयोजित करती है। अमेजन ने भी फ्रीडम सेल की शुरुआत कर दी है। ये सेल आज यानि 8 अगस्त से 11 अगस्त तक चलेगा। इस सेल में स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, स्पीकर, हेडफोन, फ्रीज, वॉशिंग मशीन, कपड़े समेत सभी घरेलू प्रॉडक्ट्स पर डिस्काउंट दिया जा रहा है।

इस सेल में कई तरह के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अमेज़न ने अपने इस सेल के लिए एसबीआई बैंक के साथ साझेदारी की है। इस वजह से अगर आप किसी भी प्रॉडक्ट को एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदेंगे तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट ऑफर दिया जाएगा।
इसके अलावा आपको इस कार्ड के जरिए ईएमआई ऑप्शन भी मिलेगा। इस सेल में बहुत सारे प्रॉडक्ट्स पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी मिल रहा है। अगर आपका पहला ऑर्डर होगा तो उसमें फ्री डिलीवरी की जाएगी।
इन सभी ऑफर्स के साथ आप इस अमेजन फ्रीडम सेल में 6000 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर्स भी पा सकते हैं। इस तरह से इस सेल में बहुत सारे बढ़िया ऑफर्स दिए जा रहे हैं। आप इस सेल में शाओमी, रियलमी, सैमसंग समेत कई कंपनियों के स्मार्टफोन को शानदार ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं।
स्मार्टफोन समेत सभी चीजों पर डिस्काउंट
इसके अलाव आप इस सेल में स्मार्ट टीवी, हेडफोन, स्पीकर के साथ-साथ फैशनेबल कपड़े और घर के आम चीजों को भी ऑफर्स के साथ खरीद सकते हैं। इस सेल में अमेजन की तरफ से आपको किचन के लिए जरूरी प्रॉडक्ट्स मशीनों के साथ-साथ ग्रोसरी के सामनों पर भी काफी खास ऑफर्स दिए जा रहे हैं।
आपको बता दें कि अमजेन के साथ-साथ इसी वक्त में फ्लिपकार्ट ने भी नेशनल सेल की शुरुआत की है। इस सेल में भी काफी बढ़िया डिस्काउंट दिया जा रहा है। फ्लिपकार्ट की सेल भी आज यानि 8 अगस्त से 1 अगस्त तक चलेगी। इस सेल के बारे में भी हमने आपको जानकारी दी है।
इस तरह की और टेक्नोलॉजी से जुड़ी तमाम जानकारी के लिए हिंदी गिज़बॉट से जुड़े रहे। आप हमारे फेसबुक पेज के साथ भी जुड़ सकते हैं। आप हमारे नए Helo अकाउंट को भी फॉलो करके स्मार्टफोन, लैपटॉप, लेटेस्ट सेल, टिप्स एंड ट्रिक्स के कई तरह के आर्टिकल्स को पढ़ सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








