Home
News

फिर आ रही है Amazon Great Indian Festival Sale, जानें ऑफर्स

By Neha

पॉपुलर ई-कामर्स कंपनी Amazon अपने ग्राहकों के लिए एक बार फिर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन करने जा रही है। अगर आप पिछली सेल में कुछ खरीदना भूल गए थे, या बंपर डिस्काउंट से चूक गए थे, तो कंपनी एक बार फिर अपने ग्राहकों को इन ऑफर्स का फायदा उठाने का मौका दे रही है। ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का आयोजन 4 अक्टूबर को किया जा रहा है।

फिर आ रही है Amazon Great Indian Festival Sale, जानें ऑफर्स

अमेजन ने अपने ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल को अपना अब तक का सबसे बड़ा शॉपिंग इवेंट बताया है। कंपनी का कहना है कि इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक आईटम्स और स्मार्टफोन समेत करीब 10 करोड़ प्रॉडक्ट की कीमत पर डिस्काउंट दिया जाएगा। इस सेल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स ब्रांड जैसे- सैमसंग, सोनी, एलजी, एचपी और ऐपल समेत कई ब्रांड्स पर शानदार ऑफर्स दिए जाएंगे।

पढ़ें- इन यूजर्स पर जियो का कड़ा फैसला, सिर्फ 300 मिनिट रोज मिलेगी फ्री कॉलिंग

आपको बता दें कि कंपनी की पिछली ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सबसे ज्यादा बिक्री स्मार्टफोन्स और इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स की हुई थी। इस बार भी कंपनी पूरी उम्मीद में है। इस सेल में सिटीबैंक क्रेडिट या डेबिट कार्ड यूज करने पर 10 परसेंट तक कैशबैक दिया जाएगा। इसके अलावा अमेजन पे बैलेंस के जरिए भुगतान करने पर 15% तक कैशबैक मिलेगा। साथ ही बिना ब्याज के EMI और एक्सचेंज ऑफर्स भी दिए जाएंगे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon Great Indian Festival Sale Back on 4th October. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X