अमेज़न ग्रेट इंडिया फेस्टिवल सेल: 1,000 रुपए से भी कम में 32MP सेल्फी कैमरा स्मार्टफोन
अमेज़न कंपनी दिवाली के इस सीजन में अपने प्लेटफॉर्म पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सीजन चला रही है। इस सीजन में अमेज़न पर कई सारे प्रॉडक्ट्स पर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। अमेज़न कंपनी अपने बहुत सारे प्रॉडक्ट्स पर ढ़ेरों ऑफर्स और डिस्काउंट्स को पेश कर रही है। अगर आप इस दिवाली सीजन का फायदा उठाकर कोई बढ़िया सा बजट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास 25 अक्टूबर तक का बढिया मौका है।

अमेज़न कंपनी अपने प्लेटफॉर्म पर 21 से 25 अक्टूबर तक अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सीजन का आयोजन कर रही है। इस सीजन में आप अपने लिए एक बढ़िया स्मार्टफोन खरीद सकते हैं। अगर आप सेल्फी लेने के शौकिन हैं तो आपको बता दें कि अमेज़न की इस दिवाली सेल से आप एक बढ़िया सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन काफी कम कीमत में भी खरीद सकते हैं।
इस स्मार्टफोन का नाम Redmi Y3 है। इस स्मार्टफोन को कुछ महीने पहले ही लॉन्च किया गया था। आपको बता दें कि इस स्मार्टफोन को शाओमी कंपनी ने सेल्फी सेंट्रिट टैगलाइन के साथ ही लॉन्च किया था। ऐसा इसलिए है क्योंकि इस स्मार्टफोन में कंपनी ने 32 मेगापिक्सल का एक शानदार फ्रंट कैमरा दिया है। इस कैमरे का इस्तेमाल करके यूज़र्स शानदार सेल्फी भी क्लिक कर सकते हैं और इसके जरिए बढ़िया क्वालिटी की वीडियो कॉल भी कर सकते हैं।
इस स्मार्टफोन की बाकी खासियतें भी काफी खास है लेकिन सेल्फी के मामले में ये फोन काफी खास है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी तक किसी भी स्मार्टफोन में 32 मेगापिक्सल से ज्यादा का फ्रंट कैमरा नहीं दिया गया है। Redmi Y3 में 10,000 रुपए से कम कीमत में ही 32 मेगापिक्सल का एक सेल्फी कैमरा दे रखा है। इस वजह से सेल्फी लवर्स के लिए ये स्मार्टफोन काफी खास है।
अमेज़न दिवाली सेल में इस स्मार्टफोन को यूज़र्स काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं। इस स्मार्टफोन का शुरुआती वेरिएंट 3 जीबी रैम वाला है, जिसकी असल कीमत 11,999 रुपए है लेकिन इस स्मार्टफोन को यूज़र्स 7,999 रुपए में खरीद सकते हैं। इसके अलावा अगर आप एक्सिस बैंक, सिटी बैंक कार्ड के साथ-साथ किसी भी रुपे कार्ड से इस फोन के लिए पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जाएगा। इसके साथ-साथ 1,000 तक कैशबैक भी मिल सकता है।
इसके अलावा इस सेल के दौरान इस सेल्फी स्मार्टफोन पर कंपनी 377 रुपए से शुरू होने वाली ईएमआई और नो कॉस्ट ईएमआई भी दे रही है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन में 7,450 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है। इस तरह से आप इस स्मार्टफोन को इस सेल के दौरान 1,000 रुपए से भी कम कीमत में खरीद सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications








