Home
News

Redmi Note 7S को फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान फ्री में भी खरीदना संभव

आजकल पूरे देश में दिवाली का माहौल चल रहा है। दिवाली के इस माहौल में ई-कॉमर्श कंपनियां एक के बाद एक कई ऑफर्स को पेश कर रही है। फ्लिपकार्ट और अमेज़न दोनों पर सेल चल रही है। फ्लिपकार्ट पर चल रही दिवाली सेल पर कई खास ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए हम आपको इस सेल में कुछ बजट स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं।

Redmi Note 7S को फ्लिपकार्ट दिवाली सेल के दौरान फ्री में भी खरीदना संभव

फ्लिपकार्ट पर दिवाली सेल

अगर आप इस सेल का फायदा उठाकर 10,000 रुपए तक या उससे कम कीमत में एक अच्छा, बढ़िया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके पास 25 अक्टूबर तक का मौका है क्योंकि 25 अक्टूबर तक फ्लिपकार्ट दिवाली सेल चलेगी। इस सेल में वैसे तो कई स्मार्टफोन्स मिल रहे हैं लेकिन 10,000 से कम कीमत में काफी अच्छे स्मार्टफोन की बात करें तो उसमें शाओमी का रेडमी नोट 7S होगा।

Xiaomi Redmi Note 7S पर कंपनी काफी अच्छा ऑफर पेश कर रही है। इस फोन की असल शुरुआती कीमत 11,999 रुपए है लेकिन इस सेल में वो स्मार्टफोन सिर्फ 8,999 रुपए में मिल रहा है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज वाला स्मार्टफोन मिलेगा। इसके अलावा अगर आप 4 जीबी रैम वाला स्मार्टफोन लेंगे तो उसकी असल कीमत 13,999 रुपए है लेकिन इस सेल में उस स्मार्टफोन को सिर्फ 9,999 रुपए में बेचा जा रहा है।

Redmi Note 7S पर सबसे बढ़िया ऑफर

इस तरह से आप रेडमी नोट 7एस के किसी भी वेरिएंट को 10,000 रुपए से भी कम की कीमत में खरीद सकते हैं। हालांकि डिस्काउंट की बात यहीं खत्म नहीं होती है। ये तो उनके लिए जिनके पास अन्य कोई भी ऑप्शन नहीं है। इसके अलावा भी अगर आपके पास एसबीआई का कार्ड है और उसके जरिए आप इस स्मार्टफोन की पेमेंट करेंगे तो आपको 10% का एस्कट्रा डिस्काउंट भी मिलेगा।

इसके अलावा अगर आप इस स्मार्टफोन को इस सेल के दौरान प्रीपेड ऑर्डर करते हैं तो आपको 1000 रुपए का एक और अतिरिक्त डिस्काउंट दिया जाएगा। वहीं इस फोन को खरीदने के लिए आपको एक्सचेंज ऑफर भी मिल सकता है। अगर आपके पास कोई भी पुराना स्मार्टफोन है तो आप उसे एक्सचेंज करवाकर 10,800 रुपए तक का एक्सचेंज ऑफर पा सकते हैं।

लिहाजा अगर आपके पास 10,800 रुपए तक एक्सचेंज किया जाने वाला कोई भी स्मार्टफोन है तो आप इस स्मार्टफोन को फ्री में भी खरीद सकते हैं। आपके स्मार्टफोन पर कितना एक्सचेंज ऑफर मिलेगा, ये आपके स्मार्टफोन की कंडीशन पर निर्भर करेगा। हालांकि अगर आपके पास कोई स्मार्टफोन एक्सचेंज करने के लिए नहीं भी है तो भी आप बाकी ऑफर्स के साथ 6,999 रुपए की शुरुआती कीमत में इस 48 मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन को खरीद सकते हैं। इस तरह से आपको इस स्मार्टफोन पर कम से कम 6,000 रुपए का डिस्काउंट तो मिल ही सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Nowadays, Diwali atmosphere is going on all over the country. In this Diwali environment, e-commerce companies are offering several offers one after the other. Sale is on both Flipkart and Amazon. Diwali Sale running on Flipkart is getting many special offers. Let us tell you about some budget smartphones in this Sale.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X