Home
News

सावधान : iPhone पर मिलने वाला डिस्‍काउंट पड़ सकता है महंगा

By Neha

ऐपल के नेक्स्ट जनरेशन के आईफोन लॉन्च हो चुके हैं। अगर आप आईफोन खरीदने का सोच रहे हैं और किसी वेबसाइट पर आपको आईफोन अपनी कीमत से काफी ज्यादा डिस्काउंट पर मिल रहा है, तो खुश नहीं सावधान हो जाइए। मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि कुछ वेबसाइट जिनमें अमेजन इंडिया भी शामिल है, Refurbished आईफोन बेच रही हैं। इसमें सबसे बुरी बात ये है कि रिफर्बिश्ड आईफोन के साथ में स्पष्ट डिस्क्लेमर नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में कस्टमर्स नए आईफोन रिफर्बिश्ड आईफोन के बीच में कंफ्यूज हो सकते हैं।

सावधान : iPhone पर मिलने वाला डिस्‍काउंट पड़ सकता है महंगा

अमेज़न इंडिया बिना किसी डिस्क्लेमर के Renewed नाम से रिफर्बिश्ड iPhones की सेल कर रही है। bgr ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जब इस बारे में अमेजन इंडिया से बात की गई तो, इस ई-कॉमर्स साइट ने जवाब दिया, "Refurbished iPhones के लिए जो तस्वीर इस्तेमाल की जानी थी, वह नई प्रोडक्ट इमेज के साथ मिक्स हो गई है। refurbished अपने उत्पाद पृष्ठों के साथ एक अलग श्रेणी रही है। प्रत्येक उत्पाद के शीर्षक में 'प्रमाणित refurbished' शब्द हैं, स्पष्ट रूप से निर्दिष्ट नियम और शर्तों के साथ उत्पाद की स्थिति का विस्तृत विवरण है।"

अमेजन इंडिया ने स्पष्ट तरीके से ग्राहकों को ये नहीं बताया है कि उसके प्लेटफॉर्म पर बेचे जा रहे आईफोन Refurbished हैं। ऐसे में ग्राहक इन आईफोन को ब्रांड न्यू आईफोन समझकर खरीद सकता है। अमेजन इंडिया इन Refurbished आईफोन पर इनकी वास्तविक कीमत पर काफी ज्यादा डिस्काउंट के साथ 6 महीने की वारंटी दे रही है।

बता दें कि अमेजन इंडिया रिफर्बिश्ड आईफोन बेचने वाली पहली वेबसाइट नहीं है। अन्य वेबसाइट्स पर भी रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन बेचे जाते रहे हैं, लेकिन ज्यादातर कंपनियां रिफर्बिश्ड स्मार्टफोन बेचने के पहले ग्राहकों को साफ तौर पर फोन को रिफर्बिश्ड होने के बारे में जानकारी देती हैं। लेकिन आईफोन ने इस बारे में साफ तौर पर डिस्क्लेमर नहीं दिया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Amazon India selling refurbished iPhones without clear disclaimers. More detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X