आ गई समर सेल, स्मार्टफोन पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट के साथ ढेरों ऑफर्स
अगर आप अपने लिए नया स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, तो आपके पास अच्छा मौका है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन इंडिया अपने कस्टमर्स के लिए Amazon Summer Sale 2018 लेकर आई है। इस सेल में स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट मिलेगा। ये सेल 13 मई से शुरू होकर 16 मई तक चलेगी।
कंपनी ने कहा कि 4 दिनों तक चलने वाली इस सेल में करीब 1000 ब्रांड्स और 40,000 डील होंगी। बता दें कि अमेजन इंडिया के अलावा फ्लिपकार्ट ने भी अपने कस्टमर्स के लिए फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल पेश की है, जो 13 से 16 मई तक चलेगी।

अमेजन की समर सेल और फ्लिपकार्ट की बिग शॉपिंग डेज सेल एक समय पर पेश की गई हैं। इसके जरिए दोनों कंपनियां एक दूसरे को तगड़ा कॉम्पिटीशन देंगी। अमेजन ने कहा कि इस सेल में मोबाइल फोन, कंज्यूमर इलेक्ट्रानिक्स, फैशन, टीवी और स्पोर्ट्स के करीब 1000 ब्रांड्स मौजूद होंगे।
अमेजन समर सेल में स्मार्टफोन एक्सेसरीज पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन की बात करें, तो ग्राहकों को टॉप ब्रांड स्मार्टफोन, ब्लूटूथ हैडफोन, स्पीकर्स, फिटनेस ट्रेकर्स और स्मार्ट वॉच पर 35 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा।

बजट स्मार्टफोन Honor 7X को इस सेल का हाईलाइट कहा जा रहा है। यानी कंपनी इस स्मार्टफोन पर ग्रेट डील ऑफर कर सकती है। वहीं नोकिया 7 प्लस पर 10,000 रुपए तक का डिस्काउंट मिलेगा। लेटेस्ट स्मार्टफोन रियल मी 1 भी इस सेल में उपलब्ध कराया जाएगा। पावर बैंक पर 70 परसेंट तक डिस्काउंट और लैपटॉप पर 20,000 रुपए तक छूट मिलेगी।
अमेजन समर सेल में न सिर्फ डिस्काउंट बल्कि कस्टमर्स को इस सेल में कैशबैक ऑफर भी मिलेगा। अमेजन ने बताया कि इस सेल में अपने कस्टमर्स को कंपनी सुविधाजनक भुगतान विकल्प के रूप में नो कॉस्ट इएमआई और एक्सचेंज डिस्काउंट की सुविधा भी मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इस सेल में 4000 से ज्यादा डील होने की उम्मीद है।
ICICI क्रेडिट और डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर यूजर्स को 10 परसेंट डिस्काउंट रुपए कैशबैक मिलेगा। अगर आप अमेजन पे बैलेंस से खरीदारी करने जा रहे हैं, तो 10 परसेंट डिस्काउंट और 300 रुपए का फायदा मिलेगा।
बता दें कि अमेजन के ऐप यूजर्स के लिए ये डिस्काउंट लाइव चलेगा, जो रात के 8 बजे से लेकर मिडनाइट तक होगा। अमेजन ने ऐप के जरिए शॉपिंग करने वाले यूजर्स के लिए 4 लाख रुपए तक के ईनाम भी ऐलान किया है।
अमेजन के अलावा फ्लिपकार्ट बिग शॉपिंग डेज सेल ला रहा है। ये सेल 13 मई से शुरू होगी और 16 मई तक चलेगी। चार दिनों तक चलने वाली फ्लिपकार्ट की इस सेल में कस्टमर्स को इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 80 परसेंट तक डिस्काउंट मिलेगा।


Click it and Unblock the Notifications








