Home
News

मैलवेयर से बचने Google ने लिया बड़ा कदम, फ़ोन में इंस्टाल मिलेगा ये एप्लीकेशन

By Neha

मैलवेयर और रैनसमवेयर अटैक इस समय सभी के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। अब गूगल ने फोन की सिक्योरिटी से जुड़े इस खतरे से निबटने के लिए बड़ा कदम उठाया है। गूगल ने हाल ही में Google Play Protect ऐप्लिकेशन पेश किया है, जिसकी मदद से यूजर्स एंड्राइड डिवाइस में होने वाले सायबर अटैक से सुरक्षित रह सकेंगे।

मैलवेयर से बचने Google ने लिया बड़ा कदम, फ़ोन में इंस्टाल मिलेगा ये एप्लीकेशन

कैसे काम करेगा Google Play Protect-

कैसे काम करेगा Google Play Protect-

गूगल का Play Protect ऐप एंड्राइड फोन में ऐप्लिकेशन डाउनलोड करने से पहले उनकी सुरक्षा जांच करेगा। इसके अलावा डिवाइस में दूसरे स्रोतों के संभावित रूप से नुकसान पहुंचाने वाले मैलवेयर ऐप्स की जांच करेगा।

प्रीइंस्टॉल मिल सकता है ये ऐप-

प्रीइंस्टॉल मिल सकता है ये ऐप-

गूगल एंड्राइड फोन में ऐप के जरिए आने वाले मैलवेयर से निबटने के लिए तैयार हो चुका है। रिपोर्ट के मुताबिक, गूगल ने कहा कि वह सभी एंड्राइड फोन का निर्माण करने वाली कंपनियों से बात कर उन्हें फोन में इस ऐप को प्री इंस्टॉल करने का प्रस्ताव भेजेगा।

कम्पेटिबिलिटी टेस्ट-

कम्पेटिबिलिटी टेस्ट-

गूगल इसके लिए कुछ कम्पेटिबिलिटी टेस्ट भी सुनिश्चित करेगा जो एंड्रॉइड सुरक्षा और मॉडल परमिशन का पालन करेंगे। ये टेस्ट ये इस बात की भी पुष्टि करेंगे कि उपकरणों पर पूर्व-इंस्टॉल किए गए Google ऐप्स प्रामाणिक हैं, ताकि प्ले स्टोर के ऐप के जरिए मोबाइल मैलवेयर अटैक से सुरक्षित रहे।

गूगल प्ले प्रोटेक्ट सर्टिफिकेट-

गूगल प्ले प्रोटेक्ट सर्टिफिकेट-

उपभोक्ताओं की पसंद को आसान बनाने के लिए, Google मोबाइल के खुदरा बॉक्स पर 'Google Play Protect' प्रमाणीकरण भी रखेगा। इसमें प्ले प्रोटेक्ट का लोगो अंकित होगा। इससे यूजर्स को आसानी से पता चल सकेगा कि हैंडसेट प्ले प्रोटेक्ट सिक्योरिटी रखता है।

प्लेस्टोर से 500 ऐप्लिकेशन रिमूव-

प्लेस्टोर से 500 ऐप्लिकेशन रिमूव-

बता दें कि गूगल ऐप के जरिए मोबाइल पर अटैक करने वाले ऐप्स से सावधान रहता है। हाल ही में गूगल ने प्लेस्टोर से करीब 500 ऐप्स रिमूव किए थे। इन ऐप्स में फोटो एडिटर और किड्स गेम जैसे ऐप्स शामिल थे।

 
Best Mobiles in India

English summary
Android phone will certified by Google Play Protect. for more detail read in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X