Home
News

OnePlus Nord 2 फोन खरीदने वाले हो जाएँ सावधान, दूसरी बार फटा स्मार्टफोन

बीते कुछ दिनों में यह दूसरा मौका है जब OnePlus Nord 2 के मोबाइल का ब्लास्ट हुआ है। अब भारत में एक सरकारी अधिकारी के साथ हुआ है। इसके बाद ट्विटर यूजर शुभम श्रीवास्तव ने इस घटना के बारे में ट्वीट करते हुए कहा कि नॉर्ड 2 फोन में विस्फोट हो गया, जब उनके पिता इसका इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि ट्वीट को उस यूजर ने Twitter से हटा दिया जिसके बाद प्रश्न खड़े हो जाते है।

OnePlus Nord 2 फोन खरीदने वाले हो जाएँ सावधान, दूसरी बार फटा स्मार्टफोन

दूसरी बार फटा OnePlus Nord 2 का फोन

इसी बीच वनप्लस सपोर्ट अकाउंट ने श्रीवास्तव के ट्वीट का जवाब देते हुए कहा है कि कंपनी इस मुद्दे को प्राथमिकता से संबोधित करेगी और मामले की जांच करेगी।

OnePlus Nord 2 फोन खरीदने वाले हो जाएँ सावधान, दूसरी बार फटा स्मार्टफोन

पिछले महीने एक यूजर की जेब में एक वनप्लस नॉर्ड 2 का फोन में विस्फोट हो गया, जिससे वह घायल हो गयी थी। इसके बाद ट्विटर यूजर अंकुर शर्मा ने उस विस्फोट हुए मोबाइल फोन की फोटो को ट्विटर पर शेयर किया था जो उनकी पत्नी इस्तेमाल करती थी।

वहीं अब वनप्लस की जांच के अनुसार यह एक अलग घटना थी। वनप्लस के अनुसार, डिवाइस को नुकसान कुछ बाहरी कारकों के कारण हुआ था और यह किसी निर्माण या उत्पाद समस्या के कारण नहीं था। इस प्रकार इन दो घटनाओं के कारण लोगों में फोन के बारे में कई सवाल खड़े होते हैं।

इन घटनाओं ने हमें कुख्यात सैमसंग गैलेक्सी नोट 7 की याद दिला दी। सैमसंग ने गैलेक्सी नोट 7 की दोषपूर्ण बैटरियों को स्वीकार करने के लिए जल्दी किया और अपने 2016 के फ्लैगशिप नोट डिवाइस को दुनिया भर में वापस बुलाने की घोषणा की।

क्या आपको भी खरीदना चाहिए OnePlus Nord 2 स्मार्टफोन

वनप्लस नॉर्ड 2 वनप्लस का सबसे लेटेस्ट मिड-रेंज स्मार्टफोन है और इसकी कीमत 27,999 रुपये से शुरू हो जाती है। स्मार्टफोन में 65W फास्ट चार्जिंग के साथ 4,500mAh की बैटरी दी गयी है। यह इंडियन मार्केट में सबसे अच्छे मिड-रेंज स्मार्टफोन में से एक है; हालांकि अभी इन दो घटनाओं के कारण जरूर मन में सवाल खड़ा हो जाता है कि इसको खरीदना चाहिए या नहीं।

लेकिन यदि आप भी OnePlus का यह स्मार्टफोन खरीदने का प्लान बना रहे है, तो आपको अभी थोड़ा इंतजार कर लेना चाहिए ताकि कंपनी इन प्रॉडक्ट को अच्छे से दुबारा जांच सके। इस कारण कंपनी को इस पर कुछ कमा करने दें, फिर इसको खरीद सकते है। और अगर आप इस मोबाइल के बारे में अधिक जानकारी चाहते है, तो यहाँ क्लिक करके पढ़ सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Another OnePlus Nord 2 unit has reportedly exploded causing trauma to a government official in India.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X