बॉस की पोल खोलेगा एप्प
आप के बॉस का स्वभाव कैसा है, यह बात अब आप चुटकियों में जान जाएंगे। बॉस बेवकूफ है या मनमानी करने वाला? जैसे सवालों के जवाब जल्द ही आप की जेब में बंद होंगे न्यूयार्क के बिंघमटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा कंप्यूटर एप्पलीकेशन विकसित किया है, जिसमें कंप्यूटराइज्ड कंटेंट एनालिसिस उपकरण होगा। शोधकर्ताओं का दावा है कि यह उपकरण उच्चाधिकारियों के स्वभाव का सही सही पता लगाने में सक्षम है।
पढ़ें: इन 10 विज्ञापनों ने सोशल मीडिया में मचाया बवाल

पढ़ें: 10 ऐसी जगह जिनके नाम इंटरनेट में हैं मशहूर
बिंघमटन में एक प्रबंधन शिक्षण संस्थान के सहायक प्रोफेसर विलियम स्पैंगलर ने कहा कि इस एप्पलीकेशन में स्वनिर्मित शब्दकोश, वाक्य होंगे, जिनकी सहायता से किसी इंसान के नकारात्मक स्वभाव के बारे में पता लगाया जा सकेगा।
पढ़ें: गूगल का स्मार्ट लेंस बताएगा डायबटीज है या नहीं
शोधकर्ताओं ने इस एप्पलीकेशन की योग्यता और सक्षमता को परखने के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध 1,800 लोगों के साक्षात्कार, फोन कॉल्स और प्रकाशित साक्षात्कार का प्रयोग किया।


Click it and Unblock the Notifications








