Home
News

एपल सीइओ टिम कुक अब प्राइवेट प्‍लेन में ही यात्रा करेंगे

By Rahul

साल 2017 में एप्पल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) टिम कुक के वेतन और सुविधाओं में लगभग 47 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई और उन्हें लगभग एक करोड़ तीस लाख डॉलर का सालाना वेतन दिया गया है। इसके साथ ही अब वे कंपनी के निजी विमान से यात्रा करेंगे, जिसका इस्तेमाल वे 'सुरक्षा कारणों' से अपनी निजी यात्राओं के लिए भी कर सकेंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार एप्पल ने अपने शेयरधारकों को बयान जारी करके बताया कि कंपनी का निदेशक मंडल इस बात पर सहमत हो गया कि कुक अपनी व्यापारिक और निजी यात्राओं के लिए कंपनी के विमान का इस्तेमाल करेंगे।

पढ़ें: गूगल के प्रोग्राम Android Go में बनेगा Nokia 1, जानिए क्या होगा खास

एपल सीइओ टिम कुक अब प्राइवेट प्‍लेन में ही यात्रा करेंगे

एप्पल ने बुधवार देर रात अपने बयान में कहा, 'यह नीति 2017 में लागू की गई है, जो कंपनी की वैश्विक प्रोफाइल और उसके सीईओ कुक की भूमिका को देखते हुए लागू की गई है.'एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया, 'वर्ष 2017 में कुक का कुल वेतन 1.28 करोड़ डॉलर था, जिसमें 30.6 लाख डॉलर वेतन, 93 लाख डॉलर का नकद बोनस समेत अन्य सुविधाएं शामिल थी।

जबकि एक साल पहले उन्हें कुल 30 लाख डॉलर वेतन, 54 लाख डॉलर का बोनस तथा 3.78 लाख डॉलर के अन्य भत्ते दिए गए।'कुक की निजी यात्रा का खर्च 2017 में 93,109 डॉलर आया है, जो उन्हें दी गई अन्य सुविधाओं के तहत था।

एपल सीइओ टिम कुक अब प्राइवेट प्‍लेन में ही यात्रा करेंगे

बयान के अनुसार, 'कुक अपनी निजी यात्राओं के लिए कभी भी कम्पनी के विमान का उपयोग कर सकते हैं। इस पर आने वाले व्यय को उनको दी गई अतिरिक्त सुविधा मानी जाएगी, जिस पर उन्हें करों का भुगतान करना होगा।' अगस्त में आईफोन निर्माता कम्पनी के सीईओ कुक को अपने प्रदर्शन लक्ष्य को पूरा करने के एवज में 8.9 करोड़ डॉलर के कंपनी के शेयर दिए गए थे।

पढ़ें: इस लेटेस्ट फोन की कीमत है 499 रुपए, जानिए कब और कैसे खरीद सकते हैं!

 
Best Mobiles in India

English summary
CEO Tim Cook should now fly solo, on private aircraft, according to the rules set in place by the board of directors at the company. Cook must use an Apple private jet whenever he travels, whether it is for work or pleasure.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X