Home
Mobile

iPhone 16 Plus और iPhone 15 Plus में कौन है बेहतर, जानें कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

iPhone 16 Plus vs iPhone 15 Plus: अमेरिकी टेक कंपनी एप्पल (Apple) ने आखिरकार अपनी नई सीरीज iPhone 16 को लॉन्च कर दिया है। जिसके तहत 4 मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पेश किए गए हैं।

आज हम आपको इस आर्टिकल में iphone 16 plus और iphone 15 plus में मिलने वाले अंतर से लेकर कीमत तक की डिटेल्स बताने जा रहे हैं। तो चलिए आपको आगे सभी डिटेल्स बताते हैं।

iPhone 16 Plus और iPhone 15 Plus में कौन है बेहतर, जानें कीमत, फीचर्स

iPhone 16 Plus और iPhone 15 Plus स्पेक्स-
डिस्प्ले- आईफोन 16 प्लस में 6.7 इंच की सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले है। इसके डिस्प्ले में आपको 2796x1290 पिक्सल का रेजोल्यूशन मिलेगा। इसके साथ ही आपको Dynamic Island और HDR display के साथ ट्रू टोन और वाइड कलर का फीचर दिया गया है। जबकि, iPhone 15 प्लस में आपको 6.7 इंच की डिस्प्ले मिलती है।

प्रोसेसर- iPhone 16 Plus में पावरफुल A18 चिपसेट को शामिल किया गया है, जो आईफोन 15 से 30 प्रतिशत ज्यादा फास्ट है। जबकि, iPhone 15 प्लस में प्रोसेसर के तौर पर A16 बायोनिक चिपसेट का सपोर्ट मिलता है।

स्टोरेज- iPhone 16 Plus में Phone 16 Plus में 8GB रैम के साथ 128GB, 256GB और 512GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। जबकि, iPhone 15 प्लस में 6GB रैम के साथ 128GB स्टोरेज मिलता है।

Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत

कैमरा- iPhone 16 Plus रियर में भी वर्टिकल शेप में डुअल कैमरा सेटअप आता है। इसका मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जबकि सेकंडरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें आपको 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

जबकि, iPhone 15 प्लस फोन में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका मेन कैमरा 48MP और दूसरा 12MP का पोर्टेट कैमरा है, जो लो लाइट में बेहतर परफॉर्म करता है। फ्रंट में आपको सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12MP का कैमरा मिलता है।

बैटरी- iPhone 16 Plus के फिलहाल बैटरी का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, कंपनी के अनुसार इस बार इसमें बड़ी बैटरी मिलेगी। जिसमें वीडियो प्लेबैक में 27 घंटे का बैटरी बैकअप और ऑडियो में 100 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।

कीमत- iPhone 16 Plus को 899 रुपये डॉलर शुरूआती कीमक में लॉन्च किया गया है। जबकि, एप्पल iPhone 15 Plus की भारत में कीमत 64999 है।

 
Best Mobiles in India

English summary
iphone 16 plus vs iphone 15 plus which is better price features specifications details in hindi
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X