Apple इंडिया दिवाली सेल का होने वाला है शुभारंभ, फ्री गिफ्ट में मिल सकता है iPhone 14 और भी बहुत कुछ
फ्लिपकार्ट और अमेज़न पर धमाकेदार सेल शुरू हो गई है और कई मजेदार ऑफर्स का खुलासा भी हुआ है। अगर आपको नहीं पता तो ता दें स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक्स और बहुत कुछ खरीदने के लिए यहसबसे अच्छा समय है क्योंकि कीमतों में भारी छूट है और बैंक ऑफर भी है।
26 सितंबर से Apple दिवाली सेल का शुभारंभ
इन सबके बीच अब, Apple इंडिया ने अपने Apple स्टोर पर दिवाली सेल की ऑनलाइन घोषणा की है जो 26 सितंबर से शुरू होगी। हालांकि, क्यूपर्टिनो दिग्गज ने अभी तक ऑफर्स का खुलासा नहीं किया है, पर हो सकता है कि पिछली बार की तरह Apple इस बार भी फ्री गिफ्ट्स दें सकता है जी हां फ्री गिफ्ट्स! याद करने के लिए, Apple ने पिछले साल एक बिक्री के दौरान iPhone 12 और iPhone 12 मिनी के साथ मुफ्त AirPods की पेशकश की थी।
इस iPhone के साथ मिल सकते है फ्री AirPods
Apple के iPhone 13 और iPhone 13 मिनी के साथ मुफ्त AirPods पेश करने की उम्मीद है। 2020 में, Apple ने iPhone 11 सीरीज के साथ भी इसी तरह के फेस्टिव ऑफर की घोषणा की। ऐसे में इस साल भी इसी तरह के ऑफर की उम्मीद की जा सकती है।
बैंक ऑफर्स पर मिल सकती है छूट
अभी की बात करें तो यह साफ़ नहीं है कि क्या Apple iPhones पर किसी प्रकार की फ्लैट छूट की पेशकश करेगा। कंपनी ने हाल ही में iPhone 14 सीरीज के लॉन्च के दौरान iPhone 13 की कीमत में कटौती की थी। इसलिए, Apple से और अधिक छूट की पेशकश करने की उम्मीद नहीं है। संभावना है कि यह बैंक कार्ड के आधार पर छूट की पेशकश कर सकता है।
यह भी अभी साफ़ नहीं है कि आईपैड, मैकबुक और अन्य पर कोई अन्य डील होगी या नहीं। हमें केवल 26 सितंबर तक का इंतज़ार करना होगा।
iPhone 13 पर Flipkart और Amazon दें रहें है बढ़िया डील
IPhone 13 की अब आधिकारिक तौर पर कीमत 69,900 रुपये है। हालांकि, इच्छुक ग्राहक इस डिवाइस को फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज के दौरान 56,990 रुपये में प्राप्त कर सकते है। साथ ही आपको बता दें 22 सितंबर को IPhone 13 फ्लिपकार्ट पर करीब 48,000 रुपये में बिक रहा था। लेकिन, ऐसा लगता है कि यह एक सीमित अवधि का सौदा था क्योंकि अब कीमत बढ़ाकर 56,990 रुपये कर दी गई है। इसी तरह, iPhone 12 अमेज़न पर 42,999 रुपये में उपलब्ध था, लेकिन अब यह 44,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है।


Click it and Unblock the Notifications








