Apple iPhone 16 Series के साथ आज इन प्रोडक्ट्स पर से भी उठेगा पर्दा, यहां देखें लिस्ट
Apple आज यानी 9 सितंबर को 'It's Glowtime' इवेंट के लिए पूरी तरह तैयार है। जिसकी शुरूआत सुबह 10 बजे प्रशांत समय (भारतीय समयानुसार रात 10:30 बजे) से शुरू होगा। इसमें कंपनी अपनी अगली पीढ़ी के आईफोन्स के साथ ही कई अन्य प्रोडक्ट्स को भी लॉन्च करेगी।
ऐसे में कई आईफोन लवर्स ऐसे होंगे जिन्हें, यह इवेंट लाइव देखना होगा। तो आइए आपको यहां इसमें लॉन्च होने वाले सभी प्रोडक्ट्स और इवेंट को कब, कहां और कैसे देखा जा सकता है। डिटेल्स बताते हैं।

टेक दिग्गज आमतौर पर आधिकारिक घोषणा तक नए उत्पादों के बारे में जानकारी गुप्त रखता है। हालांकि, इस इवेंट के दौरान iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया जाएगा। नए iPhone के साथ-साथ Watch और AirPods जैसे कई एक्सेसरीज भी पेश जाने की उम्मीद है।
हालांकि यह एक इन-पर्सन इवेंट है, लेकिन इसे Apple की आधिकारिक वेबसाइट और YouTube चैनल पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। Apple 'It's Glowtime' 2024 में iPhone 16 सीरीज इस इवेंट का मुख्य आकर्षण होगा। जिसके तहत चार मॉडल iPhone 16, iPhone 16 Plus, iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max पेश किए जा सकते हैं।

सभी मॉडल्स के स्क्रीन साइज अलग-अलग होंगे और iPhone 16 और 16 Plus दोनों में ही अपने पिछले मॉडल की तरह 60Hz रिफ्रेश रेट वाले OLED पैनल दिए जाने की उम्मीद है, जबकि दोनों Pro मॉडल 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेंगे। iPhone 16 Pro Max में 6.9 इंच की बड़ी स्क्रीन होगी और स्टैंडर्ड iPhone 16 इस सीरीज का सबसे छोटा हो सकता है।
वहीं iPhone 15 सीरीज के विपरीत iPhone 16 सीरीज के सभी मॉडल में Apple इंटेलिजेंस फीचर शामिल होने की संभावना है। फिर भी आईफोन लवर्स को पूर्ण अनुभव के लिए कुछ महीनों तक इंतजार करना पड़ सकता है, जिसे भविष्य के iOS 18.1 सॉफ़्टवेयर अपडेट के साथ पेश किए जाने की संभावना है।
Apple Event 2024 Live Updates In Hindi: आईफोन 16 सीरीज, एप्पल वॉच 10 सीरीज, एयरपॉड्स 4 कीमत
A18 चिप दोनों नॉन-प्रो मॉडल को पावर देगी, जबकि iPhone 16 Pro और iPhone 16 Pro Max मॉडल A18 Pro SoC के साथ आ सकते हैं। कहा जाता है कि सभी चार मॉडल कम से कम 8GB रैम से शुरू होते हैं, जबकि दोनों प्रो मॉडल संभवतः 256GB स्टोरेज से शुरू होंगे और 2TB तक जाएंगे।
इसके अलावा, iPhone 16 और 16 Plus में उनके पहले के समान कैमरा हार्डवेयर शेयर करने की उम्मीद है। iPhone 16 Pro Max में 4676 mAh की बड़ी बैटरी होने की भी बात कही गई है, जबकि iPhone 16 Pro में 3,355 mAh की छोटी बैटरी आने की उम्मीद है। Apple Watch Series 10 iPhone 16 सीरीज के अलावा Watch Series 10 के भी कर्व्ड डिस्प्ले के साथ आने की उम्मीद है।
लीक्स की मानें तो वॉच के दो वर्जन हो सकते हैं। एक फ्लैट डिस्प्ले के साथ जिसे संभवतः Apple Series X नाम दिया जाएगा और दूसरा घुमावदार डिज़ाइन के साथ। इसके अलावा Apple की आने वाली घड़ी में पतले बेज़ल और स्लिमर डिज़ाइन के साथ 42 मिमी और 46 मिमी आकार में बड़े डिस्प्ले की सुविधा दी गई है।
इसके अलावा इसमें एक पावरफुल प्रोसेसर शामिल हो सकता है। Apple Watch SE 3 और Watch Ultra 3 Apple द्वारा कम कीमत के साथ प्लास्टिक बॉडी के साथ तीसरी पीढ़ी के SE की घोषणा करने की भी अफवाह है, जबकि Watch Ultra 3 में माइक्रोएलईडी डिस्प्ले और AI फीचर्स हो सकते हैं। Watch Ultra 2 की तुलना में Watch Ultra 3 की कीमत भी अधिक होने की उम्मीद है।
अब बात करते हैं AirPods की, इवेंट के दौरान ब्रांड AirPods की चौथी पीढ़ी को लॉन्च कर सकता है, जिसके दो वेरिएंट - एंट्री-लेवल और मिड-टियर ऑप्शन में आने की अफवाह है, हालांकि, ये सब अटकलें हैं। सटीक जानकारी के लिए आपको कुछ घंटे और इंतजार करना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








