Apple करेगी 3 फोन लॉन्च, ऐसा हो सकता है iPhone 9
ऐपल फोन का सभी को इंतजार रहता है। फोन लॉन्च होने से पहले ही लोग इसे लेने के लिए लंबी कतार में लगे रहते हैं या पहले ही ऑर्डर कर देते हैं। बताया जा रहा है यह इंतजार लोगों का जल्द ही खत्म होने वाला है। ऐपल सितंबर में 3 फोन लॉन्च करने वाला है। इन 3 फोन में से एक फोन में एलसीडी डिस्प्ले फीचर होने की बात कही गई है, अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फोन आईफोन 9 भी हो सकता है। बाकी बचे 2 फोन में OLED डिस्प्ले हो सकते हैं। पिछले महीने, मशहूर leakster @OnLeaks ने एलसीडी वाले आईफोन डिजाइन और फीचर को सबसे सामने पेश किया था।

अब GizmoChina आईफोन 9 के केस रेंडर के साथ आया है, जिसे चीनी सुरक्षात्मक मामले फर्म से लिया गया है जिसे सैनफेंग कहा जाता है। केस रेंडर ने बताया है कि आईफोन 9 के लुक्स और फीचर की बात की जाए तो वह पहले बताए गए मॉडल के जैसा ही है। कहा जा रहा है कि आईफोन 9 पहले लॉन्च हुए आईफोन एक्स में दिए नोच्ड डिस्प्ले के साथ आएगा। खबरों की मानें तो नए आईफोन 9 स्मार्टफोन में 6.1 इंच का एलसीडी डिस्प्ले होगा। Japanese डिस्प्ले वाला यह फोन फुल एक्टिव डिस्प्ले से लैस होगा।
इसी के साथ वेब में बाकी कई रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 9 में MLCD+ स्क्रीन जैसी टैक्नोलॉजी भी शामिल हो सकती है जैसा हमने LG G7 में देखने के मिलता है। अगर आप इस टैक्नोलॉजी के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं तो बता दें कि यह फोन स्क्रीन की लाइट को 1,000 नाइट तक ला सकता है जिससे बिजली की कम खपत होती है।
केस रेंडर के हिसाब से बताया जा रहा है कि आईफोन 9 में आपको फिंगरप्रिंट स्कैनर नही मिलेगा। इस स्मार्टफोन में भी आईफोन एक्स की तरह फेस स्कैनर दिया जाएगा। जिससे आप अपने फेस को स्क्रीन से स्कैन करके खोल सकेंगे। फोन में एलईडी फ्लैश के पीछे एक ही कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। एक कैमरा मॉड्यूल होने की वजह से पता चलता है कि फोन कुछ खास फोटो क्लिक नहीं कर पाएगा और न ही इसमें Portrait Mode और lossless zoom नहीं मिलता है।
iPhone X की तरह आईफोन 9 में भी Power Key दाएं तरफ दी गई है, वहीं बाएं तरफ आपको वॉल्यूम के साथ फोन साइलेंट करने का ऑपशन दिया गया है। नीचे एक लाइटनिंग कनेक्टर के साथ एक डुअल स्पीकर ग्रील्स दी गई है। अभी तक फोन में स्पैस को लेकर कुछ सामने नही आया है। कहा जा रहा है कि फोन ऐप्पल के ए 12 एसओसी पर चलेगा। यह फोन बाकी फोन के मुकाबले लुक्स में थोड़ा मोटा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- OnePlus 6 रेड एडिशन को आज खऱीदने का मौका, 128GB स्टोरेज है इसमें


Click it and Unblock the Notifications








