Home
News

Apple के लिए आई सबसे बुरी खबर, iPhone खरीदने से पहले जान लें ये!

By Neha

ऐपल कंपनी ने अपनी दसवीं सालगिरह पर अपने नए हैडऑफिस ऐपल पार्क में तीन नए आईफोन और अन्य डिवाइस जैसे सीरिज थ्री स्मार्टवॉच और टीवी लॉन्च किए थे। कंपनी ने इस इवेंट में आईफोन X भी लॉन्च किया था। हालांकि लॉन्च के साथ ही कंपनी कुछ नेगेटिव वजहों से चर्चा में है लॉन्च के समय ही आईफोन X का फेस रिकॉग्नाइजेशन फीचर दो बार फेल हो गया, जिसके लिए कंपनी को काफी ट्रोल किया गया। इसके बाद ऐपल की वॉच में तकनीकी खराबी का सामने आई।

Apple के लिए आई  सबसे बुरी खबर,  iPhone खरीदने से पहले जान लें ये!

ये साल ऐपल के लिए बाकी सालों की तुलना में थोड़ा सा खराब रहा है। अब कंपनी के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। रविवार को जारी किए गए डेटा के मुताबिक, 12 सितंबर को इन प्रॉडक्ट्स की लॉन्चिंग के बाद ऐपल की मार्केट वैल्यू में 50 अरब डॉलर से ज्यादा घट चुकी है। बता दें कि ऐपल की घटी हुई मार्केट वैल्यू eBay Inc, फोर्ड मोटर कंपनी या टारगेट कॉरपोरेशन से भी ज्यादा है।

पढ़ें- जियो की होगी छुट्टी, ये टेलीकॉम कंपनी दे रही है 30GB डेटा बिल्कुल फ्री

इस साल इवेंट में लॉन्च हुए iphone 8, iphone 8 Plus, iphone X, Apple TV 4K और Apple watch Series 3 से पहले ऐपल की मार्केट वैल्यू 834।9 अरब डॉलर थी, जो कि अब घटकर 782.5 अरब डॉलर रह गई है। आंकड़े बताते हैं कि मार्केट वैल्यू में करीब 52.5 अरब डॉलर से ज्यादा की कमी आई है। बता दें कि ऐपल की मार्केट वैल्यू गिरने के बाद भी इसकी वैल्यू Google की पैरेंट कंपनी Alphabet से करीब 100 अरब डॉलर ज्यादा है।

पढ़ें- नई तकनीक से लैस होगा Samsung Galaxy X1, ये होंगे खास फीचर्स

एक्सपर्ट ने इन डिवाइस की लॉन्चिंग के पहले ही बताया था कि अगर ऐपल के प्रॉडक्ट को मार्केट में शानदार रिस्पॉन्स मिलता है, तो भी कंपनी के शेयरों में करीब 5-10 फीसदी की गिरावट आने की संभावना है। हालांकि कंपनी को इस साल यूजर्स के बीच विशेष रिस्पॉन्स मिलता नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में आने वाले कुछ दिन ऐपल के लिए और बुरे भी हो सकते हैं।

 
Best Mobiles in India

English summary
Apple market value down after iPhone 8, iPhone X launched. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X