iPhone8 में नहीं होगा फिंगरप्रिंट सेंसर
ऐपल के स्मार्टफोन आईफोन 8 में फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं दिया जाएगा। अपने आने वाले स्मार्टफोन में ऐपल फिंगरप्रिंट सेंसर को फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से रिप्लेस कर सकता है। आईफोन यूज़र्स अपने फोन को 'टच आईडी' की बजाय फेशियल रिकग्निशन सिस्टम से ही अनलॉक कर पाएंगे।

ऐपल के एक विशेषज्ञ ने यह अनुमान लगाया है कि आनेवाले आईफोन 8 में 'टच आईडी' फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं होगा। सोमवार को स्ट्रीट इनसाइडर में प्रकाशित एक रिपोर्ट में केजीआई सिक्योरिटीज विश्लेषक मिंग-ची कू ने कहा कि ये अटकलें पहले से ही लगाई जा रही हैं कि आईफोन 8 में फुल स्क्रीन ओएलईडी डिस्प्ले होगा, ऐसे में एप्पल उस पर फिंगरप्रिंट सेंसर कहां लगाएगा। लेकिन एप्पल अब फिंगरप्रिंट सेंसर लगाएगा ही नहीं।

कहा जा रहा है कि ऐपल के नए आईफोन के तीन नए मॉडल लॉन्च होने का अनुमान है, जिसमें 5.2 इंच डिस्प्ले, 4.7 इंच डिस्प्ले और 5.5 इंच डिस्प्ले मॉडल शामिल हैं।
इस रिपोर्ट में दावा किया गया है, "ओएलईडी मॉडल फिंगरप्रिंट मान्यता का समर्थन नहीं करेगा, क्योंकि पूर्ण-स्क्रीन वाला डिजाइन मौजूदा कैपेसिटिव फिंगरप्रिंट मान्यता के साथ काम नहीं करता है और डिस्पले के अंदर के फिंगरप्रिंट समाधान की स्कैन करने की क्षमता में अभी भी तकनीकी चुनौतियां बरकरार हैं।"
-
54,999
-
36,599
-
39,999
-
38,990
-
1,29,900
-
79,990
-
38,900
-
18,999
-
19,300
-
69,999
-
79,900
-
1,09,999
-
1,19,900
-
21,999
-
1,29,900
-
12,999
-
44,999
-
15,999
-
7,332
-
17,091
-
29,999
-
7,999
-
8,999
-
45,835
-
77,935
-
48,030
-
29,616
-
57,999
-
12,670
-
79,470


Click it and Unblock the Notifications