Home
News

Asus Zenfone 5Z नए अपडेट के साथ बन गया सुपर स्मार्टफोन

ताइवान की कंपनी आसुस कंपनी ने वनप्लस कंपनी को टक्कर देने के लिए पिछले साल फरवरी महीने में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में Zenfone 5Z स्मार्टफोन को दुनिया के सामने पेश किया था। बता दें, कुछ समय पहले ही अपने Zenfone 5Z स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई को रोलआउट किया था। अब कंपनी ने भारतीय बाजार में भी अपने स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड पाई अपडेट रोलआउट करना शुरू कर दिया है।

Asus Zenfone 5Z नए अपडेट के साथ बन गया सुपर स्मार्टफोन

जिससे स्मार्टफोन को और भी ज्यादा बेहतर बनाया जा सके। कंपनी के इस अपडेट में एआई पॉप अप वॉल्यूम बार, मैग्नीफायग जैसे कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। Asus कंपनी Asus Zenfone 5Z यूजर्स को इस अपडेट के साथ दिसंबर से सिक्योरिटी पैच दे रही है। Asus इस अपडेट को चरणबद्ध तरीके से रोलआउट कर रही है, जिससे यह अपडेट हर एक यूजर्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लगा सकती है। अपडेट की साइज की बात करें तो कंपनी ने इसे एक जीबी में उपलब्ध कराया है।

Asus Zenfone 5Z स्पेसिफिकेशन

Asus ने अपने Zenfone 5Z स्मार्टफोन में 6.2इंच FHD+ डिस्प्ले को पेश किया है। जिसका एस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है। वहीं, फोन में बेजल लैस स्क्रीन और नॉच दी गई है। Zenfone 5Z स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845SoC ऑक्टा कोर प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की स्टोरेज को बढाया जा सकता है। कैमरा की बात करें तो फोन के बैक पर ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है। जिसका पहला सेंसर 12मेगापिक्सल और दूसरा सेंसर 8मेगापिक्सल के साथ आता है।

कंपनी ने फोन में वाइट एंगल लेंस भी उपलब्ध कराया है। फोन में सेल्फी के लिए 8मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। फोन के बैक पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलता है। इसी के साथ-साथ फोन में फेस अनलॉक फीचर भी दिया गया है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Zenfone 5Z में ब्लूटूथ , 4G LTE, ड्यूल सिम कार्ड स्लॉट, Wi-Fi, GPS और USB Type-C पोर्ट फीचर्स को शामिल किया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus company has started rolling out Android Pie update rollouts for its smartphone in the Indian market. This update of the company has included several new features such as AI Popup Volume Bar, Magneifaig. Asus Zenfone 5Z users are giving security patches from December with this update.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X