Home
News

ASUS ZenFone 8 Mini जल्द होगा लॉन्च, जानिए संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

स्मार्टफोन मेकर कंपनी आसुस अपने न्यू स्मार्टफोन ZenFone 8 Mini को जल्द ही इंट्रोड्यूस कर सकती है। हाल ही में इस स्मार्टफोन को TUV SUD सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट किया गया है।

ZenFone 8 Mini को मॉडल नंबर ASUS_I006D के साथ स्पॉट किया गया है। हालांकि, लिस्टिंग में स्मार्टफोन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन फोन को लेकर पहले भी कुछ डिटेल्स लीक हुई थी।

ASUS ZenFone 8 Mini जल्द होगा लॉन्च, जानिए संभावित फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

XDA डेवलपर्स ने पिछले महीने इस स्मार्टफोन के बारे में इंफो शेयर की थी। ये अपकमिंग फोन कब लॉन्च होगा, इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं हैं। लेकिन लिस्टिंग से पता चला है कि ASUS ZenFone 8 Mini फोन 30W की फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च होगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च किया जाएगा।

ASUS ZenFone 8 Mini के स्पेसिफिकेशन्स (संभावित)

हाल ही में लीक हुई डिटेल्स की मानें तो फोन की 5.9-inch का FHD+ डिस्प्ले हो सकती है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz होने की उम्मीद है। यानि कि फोन काफी कॉम्पैक्ट होने वाला है। स्मार्टफोन के रियर पैनल पर 64MP का Sony IMX686 प्राइमरी कैमरा हो सकता है। वहीं, फोन के Qualcomm Snapdragon 888 प्रोसेसर से पॉवर्ड होने की उम्मीद है।

फोन की एक्सपेक्टिड स्पेसिफिकेशन्स को देखकर तो यही लगता है कि ये स्मार्टफोन कॉम्पैक्ट डिजाइन और फ्लैगशिप परफॉर्मेंस के साथ पेश किया जाएगा। स्मार्टफोन की बैटरी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं, बताया जा रहा है कि ZenFone 8 मॉडल भी जल्द ही मार्केट में उतारा जाएगा। स्मार्टफोन में 6.67-inch के OLED पैनल होगा, जिसका 120Hz का रिफ्रेश रेट हो सकता है। स्मार्टफोन में Snapdragon 888 प्रोसेसर, 24MP का फ्रंट कैमरा होने की उम्मीद है।

इस फोन के संभावित कैमरा फीचर्स

वहीं, रियर में ट्रिपल कैमरा सेटअप हो सकता है। जिसके सेंसर 64MP + 12.2MP + 8MP के हो सकते हैं। जानकारी हो कि इस सीरीज में एक और स्मार्टफोन पेश किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को ASUS_ZS675KW/ASUS_I007D मॉडल नंबर और VODKA कोडनेम के साथ स्पॉट किया गया है। फोन 6.7-inch की स्क्रीन के साथ आएगा जो कि Snapdragon 888 प्रोसेसर से पॉवर्ड हो सकता है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Smartphone maker company Asus may introduce its new smartphone ZenFone 8 Mini soon. Recently this smartphone has been spotted on TUV SUD certification site. The ZenFone 8 Mini is spotted with the model number ASUS_I006D.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X