Home
News

भारत में लॉन्च हुआ आसुस जेनफोन लाइव, कीमत 9,999 रुपए

आसुस ने भारत में लॉन्च किया नया आसुस जेनफोन लाइव, फोन में आसुस जेनफोन लाइव है।

By Agrahi

आसुस ने भारत में अपना बजट स्मार्टफोन आसुस ज़ेनफोन लाइव लॉन्च किया है। आसुस का यह स्मार्टफोन जेनफोन लाइव 9,999 रुपए में उपलब्ध होगा। फोन को ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। फोन की बिक्री 25 मई को भारत में शुरू की जाएगी।

भारत में लॉन्च हुआ आसुस जेनफोन लाइव, कीमत 9,999 रुपए

आसुस के स्मार्टफोन जेनफोन लाइव की सबसे खास बात है कि इसमें दुनिया की पहली लाइव ब्यूटीफिकेशन टेक्नोलॉजी दी गई है। इसमें ब्यूटी लाइव एप है, जिसके जरिए यूज़र्स रियल टाइम में ही दाग धब्बों को दूर कर सकते हैं।

पढ़ें: बजट रेंज में लॉन्च हुआ नया Honor 6a, शानदार हैं फीचर्स

आसुस जेनफोन लाइव का यह शानदार फीचर यूज़र्स के तब ज्यादा काम आएगा जब यूज़र्स फेसबुक, इंस्टाग्राम या अन्य सोशल मीडिया पर लाइव होंगे।

डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम

डिस्प्ले और ऑपरेटिंग सिस्टम

आसुस जेनफोन लाइव में 5 इंच एचडी आईपीएस डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720*1280 पिक्सल है। फोन में ब्लूलाइट फ़िल्टर दिया गया है, जो आय प्रोटेक्शन देता है। आसुस का यह फोन एंड्रायड 6.0 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।

प्रोसेसर और रैम

प्रोसेसर और रैम

आसुस के इस स्मार्टफोन में क्वाफ कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर दिया गया है। इस फोन में 2 जीबी रैम भी है। फोन में इसके अलावा 16 जीबी की इंटरनल स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से 128 जीबी तक बढ़ा सकते हैं।

कैमरा

कैमरा

आसुस जेनफोन लाइव में 13 मेगापिक्सल का पिक्सल मास्टर रियर कैमरा है। इसमें डूअल एलईडी फ़्लैश है। फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

बैटरी और कनेक्टिविटी

आसुस के इस फोन में 2650mAh की बैटरी है। यह बैटरी 158.8 घंटों का स्टैंडबाय टाइम देती है और 24 घंटों का 3जी टॉक टाइम देती है। फोन में 4जी VoLTE ऑप्शन दिया गया है।

 
Best Mobiles in India

English summary
Asus ZenFone live (ZB501KL) launched in India. Read more detail in Hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X