Google के artificial Intelligence को 6 साल के बच्चे ने दी मात
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तेजी से तकनीक की दुनिया में शामिल होता जा रहा है। कुछ वैज्ञानिकों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बारे में कहा था कि अगर जल्द ही इस पर नियंत्रण नहीं किया गया, तो ये तकनीक इंसान को अपना गुलाम बना लेगी। हालांकि हाल ही में सामने आई एक स्टडी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की 'इंटेलीजेंस' पर ही सवाल उठने लगे हैं।

चाइनीज एकेडमी ऑफ साइसेंज रिसर्च सेंटर ऑन फिक्टिशस इकॉनोमी एंड डेटा साइसेंज की स्टडी में खुलासा हुआ कि गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ऐपल के सिरी (Siri) का IQ (इंटेलीजेंस क्वोशन्ट) छह साल के एक सामान्य बच्चे से भी कम है। गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का IQ करीब IQ 47.28 है।
पढ़ें- इंडिया में अपना स्टोर खोलकर फोन बेचेगी ये चीनी कंपनी
2016 में ऐपल के सिरी का IQ करीब 23.94 था और गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का आईक्यू इससे दुगुना यानी है। वहीं, छह साल के एक सामान्य बच्चे का IQ 55.5 होता है, जो इन दोनों से कहीं ज्यादा है। अगर बाकी आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस की बात करें, तो चीनी सर्च इंजन बायडू का 32.92, माइक्रोसॉफ्ट के बिंग का 31.28 रहा है।
पढ़ें- भीम ऐप के जरिए फ्री में करें यात्रा, रेलवे ने पेश की स्कीम
बता दें कि आर्टीफिशियल इंटेलीजेंस पर लगातार काम किया जा रहा है और साल दर साल इनका आईक्यू बढ़ाया जा रहा है। साल 2014 में गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का IQ 26.5 था, जो कि 2016 में बढ़कर 47.28 हो गया है। वहीं, 2014 में माइक्रोसॉफ्ट का IQ 13.5 था, जो दो साल के अंदर डबल से भी ज्यादा हो गया है।
पढे़ं- Google assistant से रोज के काम ऐसे बनाएं आसान !
हालांकि इंसान को मात देने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पहले छह साल के बच्चे को हराना सीखना होगा।


Click it and Unblock the Notifications








