Home
News

Google assistant से रोज के काम ऐसे बनाएं आसान !

By Neha

टेक्नोलॉजी हर रोज बदल रही है और इंसान को जिंदगी को तकनीक के जरिए आसान बनाया जा रहा है। इस समय हर मोबाइल यूजर के पास स्मार्टफोन होता है, जो आपके साथ चलते-फिरते कंप्यूटर की तरह काम करता है। अगर आप स्मार्टफोन यूजर हैं, तो आपने गूगल वॉयस असिस्टेंट के बारे में सुना होगा। गूगल वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल कर आप अपने दिन के छोटे-मोटे काम आसानी से कर सकते हैं। आज हम आपको गूगल वॉयस असिस्टेंट का इस्तेमाल करना और इसकी जरूरी सेटिंग्स के बारे में बता रहे हैं।

Google assistant से रोज के काम ऐसे बनाएं आसान !

गूगल वॉयस असिस्टेंट को स्टार्ट करने के लिए सबसे पहले अपनी स्मार्टफोन की होम स्क्रीन पर टैब कर पॉज करें।

पढे़ं- रेलवे कर्मचारियों के लिए ड्यूटी पर Whatsapp हुआ बैन, ये है वजह

Google assistant से रोज के काम ऐसे बनाएं आसान !

अब आपके सामने गूगल वॉयस असिस्टेंट खुल जाएगा। यहां आप बोलकर कुछ भी सर्च कर सकते हैं या कोई निर्देश दे सकते हैं।

अगर गूगल वॉयस असिस्टेंट आपके फोन में सेटअप नहीं है, तो इसके लिए ये प्रोसेस करें।

गूगल वॉयस असिस्टेंट के लिए होम स्क्रीन पर टैब के साथ पॉज करें

अब "Meet your personal Google Assistant" स्क्रीन पर जाकर कंटिन्यू टैप करें

अब Yes I'm in पर टैप करें

पढ़ें- Google के artificial Intelligence को 6 साल के बच्चे ने दी मात

अब आपके फोन में गूगल वॉयस असिस्टेंट सेटअप हो जाएगा। अगर आप चाहते हैं कि गूगल वॉयस असिस्टेंट आपकी वॉयस पहचान ले, तो इसके लिए तीन बार Ok Google कहें। इसके बाद आपकी आवाज गूगल वॉयस असिस्टेंट में स्टोर हो जाएगी।

पढे़ं- भीम ऐप के जरिए फ्री में करें यात्रा, रेलवे ने पेश की स्कीम

Google assistant से रोज के काम ऐसे बनाएं आसान !

गूगल असिस्टेंट के साथ आप अपने दिन की ब्रीफिंग कर सकते हैं। इस ब्रीफिंग में गूगल आपको मौसम, कैलेंडर पर आपका रिमाइंडर या आपको मीटिंग करनी है या आज आपको क्या काम करना है के बारे में ब्रीफिंग मिल जाती है। इसके सेटअप के लिए ये प्रोसेस फॉलो करें।

पढ़ें- इंडिया में अपना स्टोर खोलकर फोन बेचेगी ये चीनी कंपनी

सबसे पहले होम बटन पर लॉन्ग प्रेस करके गूगल असिस्टेंट को शुरू करें।

अब गूगल असिस्टेंट विंडो के टॉप राईट कार्नर पर मौजूद ब्लू बटन को प्रेस करना होगा।

अब मेनू आइकॉन में जाएँ, यह आपको टॉप राईट कार्नर में दिख जाएगा।

अब आपको सेटिंग का टैब नजर आयेगा, इसमें जाएं और My Day पर टैब करें।

अब चेकबॉक्सेस में जाकर आप कोई भी डिटेल सेट कर सकते हैं।

More from GizBot

 
Best Mobiles in India

English summary
how to use google voice assistant. more detail in hindi.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X