ऑनलाइन फ्री में सीखें ये 7 चीजें
इंटरनेट आज हर किसी की जरूरत है या यूं कहें कि हर चीज के लिए इंटरनेट पर ही हम निर्भर हो चुके हैं। कहीं जाना है तो झटपट से इंटरनेट का ही सहारा लेते हैं। सोशल नेटवर्किंग, चैटिंग और गेमिंग तो बहुत हो चुकी है।
पढ़ें: जल्द आपके सामने होंगे ये 8 स्मार्टफोन
अब क्यूं न इससे कुछ नया किया जाए। इंटरनेट पर गपशप के साथ अगर कुछ नया सीखने को मिले तो कितना अच्छा होगा। अब आॅनलाइन चिटचैट करने के साथ सेल्फ डिफेंस, कुकिंग, कोडिंग, फोटोग्राफी और नयी भाषाएं सीखी जा सकती है।
पढ़ें: कम हो गई इन 7 स्मार्टफोन की कीमत
इस दौरान इंटरनेट ऑनलाइन क्लासरूम होगा और अपने टाइम के मुताबिक आप कुछ नया सीख भी सकेगें। आज हम जानेंगे सात ऐसी अमेजिंग चीजें जो हमें और हमारे रोज की लाइफ में मदद करेगा।
फोटोग्राफी
अगर आपको फोटोग्राफी में इंटरेस्ट तो इसमें कुछ नया कर सकते हैं। इसके लिए इस वेबसाइट पर लाॅगिन करें। यहां photographycourse.net / dpreview.com/glossary पर प्रोफेशनल से टयूटोरियल और लेख मिलेगे। जिसकी मदद से आप अपनी फोटोग्राफी स्किल को और निखार सकेगे। फ्री एंडराॅयड एप के जरिए कई सारी जानकारी मिलेगी। जहां पर बिगनर और अनुभवी लोगों के बहुत काम आ सकती है।
कंप्यूटर प्रोग्रामिंग
कंप्यूटर पर नयी चीजें सीखने में आजकल प्रोग्रामिंग की खास मांग है। इन दिनों कहीं भी काम करना हो वहां पर जावा स्क्रिप्ट, जेक्वेरी, पीएचपी, पेथोन जैसी स्किल इस वेबसाइट से सीख सकते हैं। इसwww.codeacademy.com वेबसाइट पर स्टेप बाई स्टेप इंस्टेक्शन दिए गए हैं। जिसमें भाषा औा शाॅर्टकट भी है। इस साइट पर कोई भी रजिस्टेशन करने की जरूरत नहीं है।
नयी भाषा
अगर आपको नयी-नयी भाषा सीखने का शौक है तो इस openculture.com / Duolingo वेबसाइट पर आप बहुत कुछ सीख सकते हैं। नयी भाषा जैसे स्पैनिश, फ्रेंच और भी कई सारी भाषा सीख सकते हैं। ये भी एक बेहतरीन जगह है जहां पर हिंदी, इंग्लिश, फ्रेंच और जर्मन, इटालियन भाषा सीख सकते हैं। इन वेबसाइट पर एंडराॅयड और आईओएस और फ्री एप्प है।
कुकिंग
खाने बनाने और एक्सीपेरिमेंट करने का अगर शौक है तो कुछ वेबसाइट ऐसे हैं। जहां पर पाक कला में परिपक्व हुआ जा सकता है। इस Simplyrecipes.com/ www.reluctantgourmet.com वेबसाइट पर आपको खाना बनाने और नया सीखने को बहुत कुछ मिलेगा। खाना बनाना सिर्फ सबको मिलकार पकाना नहीं होता हैं। एक तरह की कला है जिसको सीखने में कई साल और महीने लगते हैं। बराबर प्रेक्टिस और अनुभव से ही बेहतरीन खाना बनता है। इन वेबसाइट पर आपको ग्रिलिंग, बेकिंग, पोचिंग और रोस्टिंग के बारे में पूरी जानकारी मिल सकेगी।
आर्टिस्टक स्किल
पेटिंग करने के शौकिन के लिए भी कई सारी चीजें जो इस कला को और भी मजेदार बना सकता है।जहां पर आपको रंग, डाइंग टेक्नीक की बारीक जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा अगर आपको जूलरी मेकिंग, वाटरमेलन कर्विंग और पप्पेट मेकिंग में रूचि है तो ये Artyfactory.com / Instructables.com वेबसाइट बहुत काम आ सकती है। ये एंडराॅयड और आईओएस दोनों के लिए बेहतरीन है। यहां पर कई और एप्प है जिससे बहुत कुछ सीखा जा सकता है।
सेल्फ डिफेंस
आजकल बाहर निकलना सुरक्षित नहीं है। कई बार कुछ ऐसे हादसों से भी हमें दो चार होना पड़ता है। जहां पर लगता है कि काश हमें सेल्फडिफेंस की जानकारी होती तो कितना अच्छा होता। आपको ऐसी वेबसाइट से रूबरू करा रहे हैं जहां आपको सेल्फ डिफेंस की जानकारी मिलेगी। यहां पर बेसिक चीजें आर्टिकल से सीखायी जाएगी। इसके अलावा यहां पर पंचिंग, बाॅक्सिंग और किक के बारे में पता चलेगा। यहां goo.gl/gsFUBn पर जाकर इस बारे में ज्यादा से ज्यादा सीखा जा सकता है।
डांसिंग
डांसिंग से न सिर्फ टाइम पास होता है बल्कि शरीर भी फिट होता है। तो क्यूं न सीखा जाए। डांस में अगर आपकी रूचि है तो इस Dancetothis.com वेबसाइट पर जाकर नयी तकनीक सीख सकते हैं। यहां पर हिपहॉप, पॉप और कई सारी डांसिंग विधा सीख सकेंगे।


Click it and Unblock the Notifications







