आर्थइटिस के उपचार के लिए आया यह ऐप
यदि आपके जोड़ों में सूजन, दर्द, चलने-फिरने की दिक्कत व घुटने मोड़ने पर बहुत परेशानी अनुभव होती है तो आपके लिए खुशखबरी है। The Arthritis Foundation द्वारा खास रूप से आर्थराइटिस की पहचान व उपचार के लिए Track+React नामक ऐप विकसित किया है। इस ऐप की मदद से आप जोड़ो की बीमारी की पहचान कर सकते हैं, आसानी से अपनी डाइट को नियंत्रित कर कर सकते हैं एवं यह ऐप आपको आर्थराइटिस रोग से संबंधित अनेक लाइफस्टाइल टिप्स भी देता है।
पढ़ें: गैलरी से ऐसे हाईड करें व्हाट्सएप फोटोज!

पढ़ें: यहाँ मिल रहा है आईफोन 6S के साथ 8,885 का ऑफर
इस ऐप द्वारा इन सबकी जानकारी प्राप्त कर आप अपने अंदर इस रोग को पैदा होने का पहले से पता लगाकर समय पर उपचार कर सकेगें। यह आपकी दिनचर्या, आदतों आदि गतिविधियों को पहचान करके आपको आर्थराइटिस को रोकने एवं नियंत्रित करने में आपकी सहायता करता है। एंड्रायड व आईओएस यूजर्स Track+React ऐप को गूगल प्ले स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते है।
पढ़ें: औरत से आदमी बनने का जेमी का सेल्फी सफ़र!
आपको ता दें कि आर्थराइटिस जिसे हम घुटनों की बीमारी भी कह सकते हैं हमारे देश में गंभीर रूप से बढ़ती जा रही है। इसके पीछे के कारणों को जानने का प्रयास करें तो हम पाएंगे कि इसकी वजह आधुनिक एवं लापरवाह जीवनशैली है। इससे यह रोग किसी भी आयु में हो सकता है। इसलिए बच्चे से बुजुर्ग तक आज इस रोग की चपेट में आ चुके हैं।


Click it and Unblock the Notifications







