आइओएस स्टोर में बीबीएस 2.2 डाउनलोड के लिए हुआ उपलब्ध
आइओएस डिवाइसेस के लिए बीबीएम की एप्लीकेशन अपडेट हो कर फिर से आईओएस स्टोर में डाउनलोड के लिए उपलब्ध है। स्टोर में बीबीएम का 2.2.0.19 वर्जन नई डिजा़इन और फीचरों के साथ डाउनलोड किया जा सकता है।
पढ़ें: एपल आईफोन 6 की तस्वीर हुई लीक, डेवलपर कांफ्रेंस में हो सकता है लांच
नए वर्जन की एप्लीकेशन में यूजर ईमेल में अपने बीबीएम कांटेक्ट जोड़ सकता है इसके अलाव अपग्रेड ऐप में कई बग भी फिक्स किए गए हैं जिसकी इसकी परफार्मेंस पहले से ज्यादा बेहतर हो गई है। इसके अलावा आइओएस यूजर को नई बीबीएम ऐप में 20 अलग-अलग तरह के इमोशन भी मिलेंगे, इसी तरह के इमोशन एंड्रायड डिवाइसेस में भी मिलते हैं।

ऐप स्टोर से बीबीएम एप्लीकेशन फ्री डाउनलोड की जा सकती है लकिन इसके लिए आपके फोन में आइओएस 6 होना चाहिए। नई आइओएस बीबीएम ऐप का साइज 51.7 एमबी है। इसके अलावा एंड्रायड के लिए बीबीएम की ऐप अपग्रेड की गई है जिसकी बाद येजर इसका बीबीएम 2.2 वर्जन डाउनलोड कर सकता है।
एंड्रायड बीबीएम ऐप में 16 तरह के अलग-अलग इमोशन दिए गए है। पिछली बार अपग्रेड की गई एंड्रायड ऐप में बड़ी इमेज साइज के साथ स्टीकर सपोर्ट और मल्टी परसन चैट ऑप्शन दिया गया था, ऐप अपग्रेड करने के बाद इसका साइज 6 एमबी से बढ़कर 16 एमबी हो गया है।


Click it and Unblock the Notifications








