20100 mAh बैटरी वाले ये हैं दमदार 5 पावर बैंक, कीमत 1500 रुपए से शुरू
स्मार्टफोन की बैटरी हर समय आपका साथ नहीं दे पाती है। कई बार ऐसा होता है कि आप घर के बाहर होते हैं, जहां फोन चार्ज करने की व्यवस्था भी नहीं होती है और आपका फोन डिस्चार्ज हो जाता है। ऐसे में आपको न सिर्फ किसी से कॉन्टेक्ट करने के लिए परेशान होना पड़ता है, बल्कि आपके जरूरी कॉल भी मिस हो जाते हैं। अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो आपको स्मार्टफोन की लाइफलाइन माने जाने वाले एक दमदार बैटरी के साथ पोर्टेबल पावर बैंक खऱीदना जरूरी हो जाता है।

अगर आप अपने लिए पावर बैंक खरीदने का सोच रहे हैं, तो यहां हम आपको 20100 mAh तक की बैटरी से लैस पावर बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं। इन पावर बैंक की कीमत सिर्फ 1,496 रुपए से शुरू होती है।
ये भी देखें- मार्केट में खुलेआम बिक रहे हैं नकली मैमोरी कार्ड, ऐसे करें पहचान
Huntkey Ezy Go Pocket Size Power Bank
कीमत- 1,496 रुपए
बैटरी- 1,824 mAh
पोर्ट- माइक्रो और मिनी USB मल्टी केबल पोर्ट
Xiaomi Mi Power Bank Pro
कीमत- 1,999 रुपए
बैटरी- 10,000mAh (प्रो क्वालकॉम क्विक चार्ज 2A से लैस)
पोर्ट- सिंगल USB Type-A पोर्ट
Thermaltake Luxa2 P3 Power Bank
कीमत- 3,904 रुपए
बैटरी- 2,432mAh
पोर्ट- माइक्रो-USB केबल पोर्ट
Jackery Force 420 Pro
कीमत- 6,766 रुपए
बैटरी- 20,100mAh
पोर्ट- एक साथ 3 डिवाइस को चार्ज
Dell Power Companion PW7015M
कीमत- 10,858 रुपए
बैटरी- 18,000mAh, और 12,000mAh
पोर्ट- ड्यूल 2.1A USB पोर्ट्स और USB-C वर्जन


Click it and Unblock the Notifications








