BGMI Ban in India: क्राफ्टन ने रॉयल पास की खरीदारी पर लगाई रोक, पुराने प्लेयर्स के पास अब भी गेम एक्सेस
BGMI के बैन होने के बाद अब यूजर्स App पर रॉयल पास को अपग्रेड करने के लिए इन-गेम कैश नहीं खरीद पा रहे हैं. बता दें कि डाटा सुरक्षा और गोपनीयता पर चिंता जताते हुए जुलाई में भारत सरकार ने BGMI पर रोक लगा दिया था. अधिकारियों का मानना है कि PUBG मोबाइल का भारत वर्जन देश के बाहर सर्वरों को अपने यूजर्स का जरूरी डाटा भेजता है. हालांकि, क्राफ्टन का दावा है कि BGMI के सर्वर केवल भारत और सिंगापुर में स्थित हैं. बाकि किसी अन्य जगह पर नहीं.

इन लोगों के पास गेम का एक्सेस अब भी मौजूद
मिली जामकारी के मुताबिक जिन प्लेयर्स के पास पहले से गेम का एक्सेस है, वे इसे आसानी से खेल पा रहे हैं. हालांकि, ये गेम को बस खेल पा रहे लेकिन इसमें कोई अपडेट नहीं कर पा रहे हैं. इसके साथ ही इन्हें रॉयल पास को अपग्रेड करने के लिए इन-गेम करेंसी (UC) खरीदने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.
UC खरीदने वाले यूजर्स को एक एरर संदेश
बता दें कि UC खरीदने की कोशिश करने वाले यूजर्स को एक एरर संदेश दिखाया जाता है. जिसमें लिखा होता है 'purchase failed, item not found. Please try later '. वहीं क्राफ्टन भारतीय अधिकारियों से जुड़ने की कोशिश कर रहा है. बता दें कि कंपनी ने रॉयल पास या प्रतिबंध पर अपडेट पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. कबतक बैन रहेगा इसके बारे में अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है.

BGMI रॉयल पास खरीदने की मनाही
BGMI के रॉयल पास के नए कॉस्मेटिक गिफ्ट में Gilded Flower Backpack, Nightfare Outfit, Royal Aurum Set, Gold Feather MK47, Oasis Idol Cover, Street Dance Emote आदि शामिल हैं. players इन सभी गेम गिफ्ट को मिशन खेलते और पूरा करते हुए पा सकते हैं. अब जब गेमर्स UC नहीं खरीद पाएंगे तो ऐसा लग रहा है कि क्राफ्टन ने भारत में रॉयल पास को समाप्त कर दिया है. इतना ही नहीं जिन प्लेयर्स के पास पहले से ही रॉयल पास के लिए आवश्यक UC है, उन्हें भी इसे खरीदने की मनाही है.
इसे भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2022 : WhatsApp stickers से भेजें अपनों को शुभकामना संदेश, इस तरह करें डाउनलोड
प्रतिबंध के बावजूद खेल रहे गेम
बता दें कि भारत में अप्रत्याशित BGMI प्रतिबंध ने मोबाइल गेमर्स को आश्चर्यचकित कर दिया है. वहीं Google Play Store और Apple App Store पर लॉन्च होने के ठीक एक साल बाद भारत सरकार ने इस गेम पर प्रतिबंध लगाने का फैसला किया. प्रतिबंध के बावजूद, गेम अभी भी Android और iOS दोनों उपयोगकर्ताओं के लिए खेलने योग्य है.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications








