Ganesh Chaturthi 2022 : WhatsApp stickers से भेजें अपनों को शुभकामना संदेश, इस तरह करें डाउनलोड
Ganesh Chaturthi 2022 : गणेश चतुर्थी का पर्व पूरे देश में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है, लेकिन पिछले दो साल से कोरोना काल के चलते गणेश चतुर्थी की चमक पहले से थोड़ी कम हो गई थी. लेकिन इस साल गणेश चतुर्थी की चमक लोगों के बीच देखने को मिल रही है. लोग अपने घरों में गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए ले जा रहे हैं. ऐसे में गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर अपने चाहने वालों को विश करने के लिए व्हाट्सएप विश और स्टिकर्स आपके लिए एक बेहतरीन जरिया हो सकता है. आइए जानते हैं WhatsApp पर शुभकामनाएं कैसे भेजें.

how to send whatsapp wishes stickers
WhatsApp दुनिया के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग App में से एक है और इसका उपयोग करना उतना ही आसान है. आजकल आपको GIF, Doodle, स्टिकर और एनिमेटेड स्टिकर सहित कई सुविधाएं मिलती हैं. जिसे आप अपनी मर्जी के अनुसार, कभी भी किसी को कुछ भी शेयर कर सकते हैं. व्हाट्सएप के जरिए न केवल आप अपने दोस्तों और परिवारवालों से चैट कर सकते हैं, बल्कि उनको किसी विशेष दिन पर विश या बधाई देने के लिए अलग-अलग स्टिकर्स का भी यूज कर सकते हैं.
लोगों में दिखा गणेश चतुर्थी का हर्षोल्लास
हमारे देश में गणेश चतुर्थी को बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता हैं. बताया जाता है कि गणेश चतुर्थी के दिन ही कैलाश पर्वत से देवी पार्वती के साथ भगवान गणेश का पृथ्वी पर आगमन हुआ था. इसलिए आज के दिन लोग अपन घरों में गणेश भगवान की प्रतिमा की स्थापना करते हैं और उनसे रिध्दी-सिध्दी की कामना करते हैं.
अगर किसी कारण से आप इस गणेश चतुर्थी पर अपने दोस्तों और परिवार से मिलने और शुभकामनाएं देने में असमर्थ हैं, तो आप व्हाट्सएप के माध्यम से अपने दोस्तों और परिवार को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं. आइए जानते हैं गणेश चतुर्थी पर व्हाट्सएप विश स्टिकर्स को कैसे साझा करें.
गूगल प्ले स्टोर और Apple ऐप स्टोर
सबसे पहले अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन में गूगल प्ले स्टोर खोलें और सर्च बार में जाएं और 'गणेश चतुर्थी 2022 WhatsApp stickers टाइप करें, ताकि आने वाले त्योहारों के लिए आप थर्ड पार्टी से व्हाट्सएप स्टिकर ले सकें. वैसे, iOS के लिए कोई थर्ड पार्टी ऐप नहीं होता हैं. इसलिए iPhone यूजर्स Sticker.ly को Apple के ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें : 5 asteroids to fly by Earth : खतरा बढ़ रहा पृथ्वी के करीब, आज और कल का दिन अहम, जानें पूरा मामला
वहीं अगर आप एक Android यूजर हैं, तो आपको उन स्टिकर पैक ऐप्स को चुनना होगा जिनका आप उपयोग करना चाहते हैं. एक बार जब आप ऐप का चयन कर लेते हैं, तो इसे अपने एंड्रॉइड स्मार्टफोन (Android smartphone)पर इंस्टॉल करने के लिए इंस्टॉल बटन पर क्लिक करें.

एनिमेटेड स्टिकर पैक
ऐसा करने पर आपको गणेश चतुर्थी के स्टीकर पैक की पूरी लिस्ट दिखाई देने लगेगी. इसमें न केवल स्टिकर बल्कि एनिमेटेड स्टिकर पैक भी शामिल होगें. अब आप जिस स्टिकर पैक का उपयोग करना चाहते हैं, उसे चुनें और प्रत्येक स्टिकर पैक के Right Side 'प्लस' आइकन पर टैप करते जाइए.
एक बार जब आप ये प्रक्रिया पूरी कर लेते हैं, तो आपको ये सभी स्टिकर पैक मिल जाएंगे. अब आप किसी को भी गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
लेटेस्ट मोबाइल और टेक न्यूज, गैजेट्स रिव्यूज़ और टेलिकॉम न्यूज के लिए आप Gizbot Hindi को Facebook और Twitter पर फॉलो करें.


Click it and Unblock the Notifications







