एयरटेल को बड़ा झटका सात सर्कल में बंद करनी होंगी 3जी सेवा
भारत की सबसे बड़ी निजी दुरसंचार कंपनी एयरटेल को एक बड़ा झटका देते हुए दूरसंचार विभाग ने कंपनी को भारत में सात सर्किलों में अपनी 3 जी सेवा बंद करने का आदेश जारी किया गया है साथ में 350 करोड़ रुपए का जुमार्ना भी लगाया गया है। दुरसंचार विभाग का कहना है ये जुर्माना एयरटेल को बिना इजाज़त के 3जी सेवाए जारी रखने पर लगाया गया है।
अगर न्यूज एजेंसी पीटीआई की माने तो ये निणर्य टेलीकॉम मंत्री कपिल सिब्बल की सहमति से किया गया है। हम आपको बता दें एयरटेल ने 2010 में देश के 22 में 13 सर्किलों में 3जी रोमिंग सेवा देने के लिए कई दूसरी कंपनियों से टाइअप किया था। इसके साथ दूरसंचार विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि भारती एयरटेल समेत दूसरे सभी टेलिकॉम ऑपरेटर्स एक दूसरे के इलाके में रोमिंग की सुविधाा तुरंत बंद कर दें।
लेकिन टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने दूरसंचार विभाग के इस आदेश को मानने की जगह उसे टीडीसैट में चुनौती दे दी अब देखना ये हैं कि टेलीकॉम ऑपरेटरों की दलीलों को कोर्ट में कितना सही माना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications









