Airtel ने प्रीपेड यूजर्स के लिए पेश किया हर रोज 3GB डेटा ऑफर
देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी एयरटेल भारती एक बार अपने 799 वाले प्लान के साथ एक बार रिलायंस जियो के साथ मुकाबले में आ गई है। एयरटेल का ये डेटा पैक सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। एयरटेल के इस प्लान की तुलना 509 रुपए के डेटा पैक से की जा रही है, जिसमें यूजर्स हर रोज सिर्फ 2जीबी तक डेटा यूज कर सकते हैं।

एयरटेल के 799 रुपये के इस प्लान में यूजर्स को हर रोज 3GB 2G/3G/4G डाटा दिया जाएगा। इसी के साथ इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी दी जाएगी। इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है।
हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि रिलायंस जियो के चलते इस साल की पहली तिमाही में एयरटेल का नेट प्रॉफिट 74.89% तक घटा है। ऐसे में एयरटेल लगातार जियो से मुकाबला कर रहा है और जियोफोन के कमर्शियल लॉन्च से पहले जियो के यूजर्स को आकर्षित करने की कोशिश कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications








