Home
News

BSNL ने पेश किया 96 और 236 रुपए का प्लान, रोज मिलेगा 10 जीबी इंटरनेट डेटा

बीएसएनएल कंपनी ने एक नया प्लान पेशकर जियो कंपनी को भी चौका दिया है। जियो कंपनी के मार्केट में आने के बाद से ही भारत की तमाम टेलिकॉम कंपनियों के बीच में काफी कंप्टीशन चल रहा है। इस कंप्टीशन में जियो के साथ-साथ एयरटेल, वोडाफोन, आइडिया और बीएसएनएल कंपनी भी शामिल है। हालांकि बीएसएनएल कंपनी आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही है लेकिन उसके बाद भी कंपनी काफी अच्छा पर्मोमेंस करने की कोशिश कर रही है।

BSNL ने पेश किया 96 और 236 रुपए का प्लान, रोज मिलेगा 10 जीबी इंटरनेट डेटा

BSNL का नया प्लान

टेलिकॉम टॉक की एक रिपोर्ट के मुताबिक बीएसएनएल कंपनी ने एक 96 रुपए का प्लान अपने प्रीपेड यूज़र्स के लिए लॉन्च किया है। इस प्लान में यूज़र्स को प्रतिदिन 10 जीबी इंटरनेट डेटा मिलेगा। जी हां आपने एकदम सही पढ़ा है इस प्लान के जरिए बीएसएनएल कंपनी अपने यूज़र्स को रोजाना 10 जीबी इंटनरेट डेटा देने जा रही है। इस प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की होगी। हालांकि इस प्लान के साथ यूज़र्स को कोई भी कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा नहीं मिलेगी।

96 और 236 रुपए का प्लान

रोज मिलेगा 10 जीबी डेटा

इस हिसाब से अगर हम कुल इंटरनेट डेटा का हिसाब लगाए तो 96 रुपए के प्लान में यूज़र्स को 28 दिनों में कुल 280 जीबी इंटरनेट डेटा मिल रहा है वहीं 236 रुपए वाले प्लान में यूज़र्स को 84 दिनों में कुल 840 जीबी इंटरनेट डेटा मिला रहा है। यह वाकई में ज्यादा इंटरनेट यूज़ करने वालों के लिए एक काफी बढ़िया प्लान है। अगर हम इस प्लान से दूसरी कंपनियों के प्लान को कंपेयर करें तो शायद यह प्लान जियो के प्लान से भी ज्यादा सस्ता है।

4G इलाकों में ही उपलब्ध होगा प्लान

आपको बता दें कि इस प्लान को बीएसएनएल के 4जी नेटवर्क वाले कुछ चुनिंदा इलाकों में ही शुरू किया गया है। बीएसएनएल का 4जी नेटवर्क फिलहाल पूरे भारत में उपलब्ध नहीं है। फिलहाल आंध्र-प्रदेश, महाराष्ट्र के कुछ इलाकों समेत देशभर के कुछ चुनिंदा इलाकों में ही बीएसएनएल की 4जी सेवाएं चल रही है। उन्हीं सर्किलों में बीएसएनएल यूज़र्स इस प्लान का फायदा उठा पाएंगे।

3G में नंबर वन BSNL

हालांकि आपको बता दें कि बीएसएनएल कंपनी अपने 3जी यूज़र्स को अपना सिम 4जी नेटवर्क में बदलवाने का ऑफर भी दे रही है। बीएसएनएल के 2जी और 3जी यूज़र्स अपना सिम 50 रुपए देकर 4जी में बदलवा सकते हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले आई ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार बीएसएनएल सबसे तेज 3जी नेटवर्क प्रोवाइड करने वाली सर्विस बनकर उभरी है। बीएसएनएल ने इस मामले में एयरेटल और वोडाफोन को भी पीछे छोड़ दिया है।

पूरे भारत में होगा बीएसएनएल 4जी

लिहाजा, इससे ये तो साबित हो गया कि बीएसएनएल कंपनी का 3जी नेटवर्क बाकी सभी नेटवर्कों को तेज इंटरनेट स्पीड देता है। अब बीएसएनएल यूज़र्स 4जी के मामले में भी कंपनी ने ऐसी ही उम्मीद कर रहे हैं। उम्मीद है कि बीएसएनएल कंपनी जल्द से जल्द अपनी 4जी सेवाओं को देशभर के बाकी हिस्सों में भी शुरू करेगी, जिससे सभी यूज़र्स बीएसएनएल के इस नए 96 और 236 रुपए के प्लान का भी फायदा उठा सकते हैं।

बीएसएनएल का दूसरा इंटरनेट वाला प्लान

बीएसएनल के इस तरह के इंटरनेट प्लान में कुछ अन्य प्लान पर गौर करें तो कंपनी ने हाल ही एक अपने लॉन्ग टर्म प्लान में बदलाव किया था। बीएसएनल ने अपने एक 1098 रुपए वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कुछ बदलाव किए थे। इस प्लान में यूज़र्स को 75 दिनों तक 375 जीबी इंटरनेट डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ प्रतिदिन एसएमएस की सुविधा भी मिलेती है। इस प्लान की वैधता पहले 84 दिनों की हुआ करती थी लेकिन अब इसकी वैधता घटकर 75 दिनों की हो गई है।

 
Best Mobiles in India

English summary
According to a report by Telecom Talk, BSNL company has launched a Rs 96 plan for its prepaid users. In this plan, users will get 10 GB internet data per day. Yes, you have read absolutely right, through this plan, BSNL company is going to provide 10 GB of internet data to its users daily. The validity of this plan will be 28 days.
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X