BSNL धमाका: 19 रुपए के प्लान में अनलिमिटेड फायदा
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) प्रायवेट टेलीकॉम कंपनियों को कॉम्पिटीशन देने के लिए हर रोज नए प्लान पेश करती रहती है। इसी क्रम में बीएसएनएल ने 19 रुपए का स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किया है, जो 54 दिनों की वैलिडिटी के साथ आएगा। इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा मिलेगा। बता दें कि अभी तक बीएसएनएल के प्लान में यूजर्स दिल्ली और मुंबई के लिए रोमिंग चार्ज चुकाने होते हैं, लेकिन इस प्लान में यूजर्स पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा ले सकते हैं।

बीएसएनएल ने फिलहाल इस प्लान को सिर्फ तमिलनाडू सर्किल में पेश किया है। इस प्लान को प्रमोशनल प्लान के तौर पर पेश किया है, जिसका मतलब ये प्लान लिमिटेड टाइम पीरियड के लिए वैलिड है और इसका फायदा सिर्फ 90 दिनों तक लिया जा सकता है। ये प्लान 11 अक्टूबर 2018 तक वैलिड होगा। इस प्लान पर कस्टमर्स को 15 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से ऑन नेट और 35 पैसा प्रति मिनट के हिसाब से ऑफ नेट फायदा मिलेगा। जैसा कि हम बता चुके हैं कि कंपनी ने इस प्लान को सिर्फ 54 दिनों की वैलिडिटी के साथ पेश किया है।
बता दें कि ये पहली बार नहीं है जब बीएसएनएल ने किफायती दामों पर प्रमोशनल स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश किया हो। इसके पहले कंपनी 39 रुपए का स्पेशल टैरिफ वाउचर पेश कर चुकी है। 39 रुपए के इस प्लान में यूजर्स को 28 दिनों के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉल मिलते हैं, जिसमें मुंबई और दिल्ली सर्किल में भी कॉल किया जा सकता है।
इस प्लान में यूजर्स को 10 रुपए का टॉक टाइम भी मिलता है। केरल सर्किल में कंपनी ने इस प्लान को 41 रुपए में पेश किया है। कंपनी ने बताया कि 39 रुपए के प्लान का फायदा 186 रुपए, 446 रुपए, 485 रुपए, 666 रुपए, 949 रुपए और 999 रुपए के टैरिफ प्लान के साथ लिया जा सकता है। ये सभी बीएसएनएल प्लान पहले से ही रोमिंग में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ आते हैं, लेकिन इन प्लान पर दिल्ली और मुंबई में फ्री रोमिंग कॉल नहीं मिलते थे। 39 रुपए के टैरिफ प्लान से रिचार्ज के जरिए इन सर्किल में भी अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग का फायदा लिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें- Vodafone प्रीपेड प्लान अपडेट, जियो-एयरटेल को मिलेगी टक्कर


Click it and Unblock the Notifications








