BSNL ने जियो के काउंटर में पेश किया 90जीबी डाटा और कॉल का प्लान
जियो और एयरटेल इन दिनों अपने एक जैसे प्लांस को लेकर खबरों में बने हुए हैं. दोनों के प्लान एक से बढ़कर एक हैं. ऐसे में अन्य टेलिकॉम कहां पीछे रहने वाली हैं. भारत संचार निगम लिमिटेड/BSNL ने अपना नया पैक पेश किया है, इसमें यूज़र्स को 1जीबी/दिन 90 दिनों के लिए दिया जाएगा.

BSNL ने अपना नया पैक 429 रुपए में पेश किया है. यह प्लान केवल बीएसएनएल के प्रीपेड यूज़र्स के लिए है. बीएसएनएल का कहना है कि यह प्लान फ्री वॉयस कॉल की सेवा देता है, जो कि लोकल और एसटीडी दोनों पर सभी नेटवर्क पर लागू है. इसमें 90GB डाटा मिलता है, जो कि 90 दिनों के लिए पैन इंडिया बेसिस पर देगा.

बीएसएनएल बोर्ड के डायरेक्टर आरके मित्तल का कहना है कि 'बीएसएनएल का वॉयस और डाटा सेंट्रिक प्लान 429 रुपए में मौजूद है, जो कि 143 रुपए प्रति महिना हुआ. इसमें वॉयस कॉल, लोकल/एसटीडी मिलती है 90 जीबी डाटा मिलता है जो कि अन्य की टक्कर में काफी शानदार है.'
बीएसएनएल का यह नया प्लान एयरटेल और रिलायंस जियो 399 रुपए के प्लांस के बाद आता है. जिसमें यह टेलिकॉम कंपनियां अपने यूज़र्स को 1 जीबी डाटा प्रतिदिन अनलिमिटेड कॉलिंग 84 दिनों के लिए देती है.
बीएसएनएल ने अपने यूज़र्स के लिए हमेशा ही शानदार प्लान पेश किए हैं. यह कंपनी का एक और नया प्लान है जो कि कैफ फायदे के साथ आता है. इससे पहले बीएसएनएल ने 360जीबी 3जी/2जी डाटा के साथ प्रीपेड यूज़र्स के लिए है, इसकी कीमत 444 रुपए है. एसटीवी टैरिफ वाउचर में 4जीबी डाटा प्रतिदिन मिलता है.


Click it and Unblock the Notifications







